'सिंबा' गर्ल सारा अली खान बॉलीवुड की खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब तक वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सारा यूथ दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। जब उन्होंने फिल्मों में डेब्यू नहीं किया था उससे पहले ही वो सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों में आ गई थी। वो अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाती हैं और उनके क्यूट और फनी वीडियो भी दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। सारा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं और अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
शरारती या स्वीट: बुआ सबा ने सारा अली खान के बचपन की तस्वीर साझा कर फैंस से पूछा सवाल, क्या है आपकी राय?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सारा के बचपन की इस तस्वीर को साझा करते हुए सबा ने पूछा कि, 'सारा इस तस्वीर में शरारती नजर आ रहीं हैं या भोली भाली? इस सवाल के साथ सारा ने दिल और आंख मारने वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं।अब सारा की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहें हैं। कुछ उन्हें स्वीट बता रहें हैं तो कुछ यूजर्स का कहना है कि सारा शरारती नजर आ रहीं हैं। बता दें कि सारा अली खान की इससे पहले भी बचपन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। पर्यावरण दिवस के मौके पर भी सबा ने सारा और अमृता की एक थ्रोबेक तस्वीर साझा की थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
गौरतलब है कि सैफ अली खान की बहन सबा का इंस्टाग्राम अकाउंट इस साल ही वैरीफाइड हुआ है। इसके बाद से ही सब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गईं हैं। वो अक्सर परिवार की थ्रोबैक तस्वीरें साझा करती हैं जिसमें उनके भाई सैफ और बहन सोहा के बच्चों की तस्वीर शामिल होती है। साथ ही वो परिवार के सदस्यों की तस्वीरें भी फैंस संग साझा करती हैं।
सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि सबा अपनी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। पिछले महीने उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा करते लिखा था, 'यूथ..! काश हम वक्त को बदल सकते। इस पल को मैं बहुत याद करुंगी। प्लीज वजन पर कोई कमेंट मत करना। उफ्फ, तब मुझे खुद पर बहुत प्यार आता था'।
View this post on Instagram
बात करें सारा अली खान की तो वो आखिरी बार वरुण धवन संग फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आईं थीं। ये फिल्म पर्दे पर सफल नहीं हुई थी, लेकिन वरुण और सारा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। सारा बहुत जल्द फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।