बॉलीवुड सितारे पर्दे पर कई बार हॉरर फिल्मों का हिस्सा बनते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उन्हें भी कई बार अजीबो-गरीब चीजों का सामना करना पड़ता है। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिनका कभी ना कभी भूतों से सामना हुआ है और उन्होंने खुलकर अपने डरावने अनुभव साझा किए हैं। इन सितारों को कई बार ऐसे ऐसे मंजर का सामना करना पड़ा है जिसके बारे में बताने से भी इन्हें डर लगने लगता है। कुछ ऐसा ही अनुभव पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ के साथ भी हुआ था जब वो न्यूयॉर्क में थीं।
श्श्श कोई है: अलाया के न्यूयॉर्क वाले घर में रहता था भूत, बोलीं- उस दिन हुई घटना ने मुझे बेहद डरा दिया था
अपने एक अनुभव के बारे में बात करते हुए अलाया ने बताया कि एक बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जिससे वो बहुत ज्यादा डर गईं थीं। अलाया ने कहा कि, 'एक दिन मुझे ऐसा लगा कि कोई बिजली की गति से मेरे पीछे से निकला है। उस वक्त मेरी एक सहेली मेरे साथ थी। मैंने उससे पूछा कि-तुमने देखा क्या? तो उसने जवाब दिय- मैंने कुछ नहीं देखा। उसने कुछ भी नहीं देखा था लेकिन मुझे एहसास हुआ था कि कोई मुझे छूकर गया है और मेरे पीछे से भागता हुए निकला है। इसके बाद मुझे लगने लगा कि यहां कुछ तो गड़बड़ है और उसके बाद मैं सच में बहुत डर गई थी। मैं अपने उस घर में कभी वापस नहीं जाना चाहती थी'।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि अलाया एफ से पहले भी बहुत से सितारे ऐसे ही अनुभव बता चुके हैं जहां उनका भूतों से सामना हुआ था। बॉलीवुड के पॉवरहाउस कहे जाने वाले रणवीर सिंह को भी ऐसे ही एक भूत दिखा था। उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए कहा था कि फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान उन्होंने पेशवा बाजीराव का भूत देखा था। सेट पर वो उस भूत को देखकर डर गए थे और उन्हें शूटिंग करने में भी डर लगने लगा था। हालांकि किसी तरह रणवीर ने अपने डर का सामना किया था और फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त सफल हुई थी।
बात करें अलाया एफ की तो उन्होंने 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो अपने पिता की तलाश में लंदन आती है। इस दौरान उसे पता चलता है कि वो अपने प्रेमी के बच्चे के मां बनने वाली है। इस फिल्म में अलाया के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया था।
बता दें कि कुछ समय पहले अलाया म्यूजिक 'आज सजेया' में नजर आईं थीं। इस म्यूजिक वीडियो को पुनीत मल्होत्रा ने निर्देशित किया था।अलाया अब फिल्मों में आ चुकी हैं और जल्द ही वो अपनी शानदार परफॉरमेंस देती नजर आएंगी। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है।
View this post on Instagram

कमेंट
कमेंट X