{"_id":"5b7e515c42c79246344b2723","slug":"sachin-tendulkar-attends-the-a-special-screening-of-film-gold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिवार संग 'गोल्ड' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सचिन तेंदुलकर, कुछ ऐसे दिए रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिवार संग 'गोल्ड' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सचिन तेंदुलकर, कुछ ऐसे दिए रिएक्शन
Thu, 23 Aug 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बीते 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की तारीफ दर्शकों सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने भी की है। फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार को काफी सराहा जा रहा है। इन सबके बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को फिल्म 'गोल्ड' की स्पेशल स्क्रीनिंग में देखा गया हैं।
2 of 4
जी हां क्रिकेट से संन्यास ले चुके सचिन को बुधवार मुंबई के बांद्रा स्थित रंग भवन में 'गोल्ड' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान देखा गया है। सचिन के साथ पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा भी नजर आईं। थिएटर से बाहर निकलने के बाद सचिन सहित पूरे परिवार ने फिल्म 'गोल्ड' की जमकर तारीफ की है। सभी ने अक्षय की एक्टिंग की काफी अच्छा बताया है।
3 of 4
पता हो कि फिल्म 'गोल्ड' के साथ जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' भी रिलीज हुई है। बात करें इन दिनों फिल्मों के कारोबार की तो रिलीज के दिन के अलावा वीकेंड पर ठीक ठाक कारोबार किया था लेकिन वीक डेज में दोनों ही फिल्मों की हालत काफी बुरी है। हालांकि दोनों ही फिल्में अपना बजट निकालने में कामयाब हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ameva Jayate
4 of 4
'गोल्ड' ने अपने पहले दिन 25.25 करोड़, दूसरे दिन 8 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़, शनिवार को करीब 12.3 करोड़, रविवार को 15.50 करोड़, सोमवार को 4 करोड़ और मंगलवार को 4.85 करोड़ का कारोबार किया है। यानी कि 'गोल्ड' फिल्म अब तक कुल 83.9 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। आपको बता दें कि फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, सनी कौशल, कुनाल कपूर और अमित साध जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।