फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Throwback Thursday आखिरी बार दिलीप कुमार के साथ इस फिल्म में नजर आई थीं सायरा बानो

Thu, 23 Aug 2018 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Saira Banu made special appearance in Duniya film with Dilip kumar after 10 years of retirement
Saira Banu and Dilip Kumar
Throwback Thursday में आज हम बात करेंगे अपने जमाने की मशहूर अदाकारा सायरा बानो की। सायरा बानो आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। सायरा बानो उम्र में दिलीप कुमार से 21 साल छोटी थीं लेकिन दोनों के बीच कभी भी उम्र की दीवार नहीं आई। सायरा बानो ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था हालांकि दिलीप कुमार के साथ वह 10 साल बाद बड़े परदे पर नजर आई थीं। तो चलिए आज आपको सायरा बानो और दिलीप कुमार की इसी फिल्म के बारे में बताते हैं।

 
Saira Banu made special appearance in Duniya film with Dilip kumar after 10 years of retirement
Saira Banu and Dilip Kumar
सायरा बानो ने हिंदी सिनेमाजगत में 2 दशक से भी ज्यादा समय तक राज किया। सायरा बानो ने महज 16 साल की उम्र में शम्मी कपूर के साथ जंगली फिल्म से डेब्यू किया था। पहली फिल्म के सुपरहिट जाने के बाद सायरा के लिए फिल्मों की लाइन ही लग गई थी और धीरे धीरे वह शोहरत की उन बुलंदियों पर पहुंच गई थीं जहां पर जाना हर स्टार का सपना होता है। अपने दमदार लुक और एक्टिंग की वजह से सायरा सभी डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गई थीं।
 
Saira Banu made special appearance in Duniya film with Dilip kumar after 10 years of retirement
Saira Banu and Dilip Kumar
सायरा का बॉलीवुड में दबदबा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 1963 से 1969 तक रेखा और हेमा मालिनी के बाद सायरा बानो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली तीसरी एक्ट्रेस थीं। इसी बीच सायरा बानो और दिलीप कुमार को एक दूसरे से प्यार हो गया था और दोनों ने 11 अक्टूबर 1966 को शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saira Banu made special appearance in Duniya film with Dilip kumar after 10 years of retirement
Saira Banu and Dilip Kumar
शादी के बाद सायरा बानो ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। हालांकि शादी के 10 साल बाद सायरा और दिलीप कुमार 'दुनिया' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में सायरा का स्पेशल अपीरियंस था। यह आखिरी मौका था जब सायरा और दिलीप कुमार एक साथ बड़े परदे पर नजर आए थे। 'दुनिया' फिल्म में दिलीप कुमार और सायरा बानो के अलावा अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, प्राण, ऋषि कपूर, अमृता सिंह, ओमपुरी, कुलभूषण खरबंदा, प्रेम चोपड़ा और अमरीश पुरी थे।
 
विज्ञापन
Saira Banu made special appearance in Duniya film with Dilip kumar after 10 years of retirement
Saira Banu and Dilip Kumar
'दुनिया' फिल्म में दिलीप कुमार और सायरा बानो पर एक खूबसूरत गाना भी फिल्माया गया था जिसके बोल तेरी मेरी जिंदगी, प्यार भरी जिंदगी है। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। तो इस बार #Throwbackthursday में बात हुई सायरा बानो की। अगले हफ्ते लेकर आएंगे किसी नए स्टार की यादों के झरोखे से कुछ खास...।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed