बॉलीवुड में अपनी बातों को मुखरता से रखने के लिए पहचाने जाने वाले निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों आए दिन शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर बोलते नजर आ रहे हैं। अनुराग 'पठान' का पुरजोर समर्थन करते नजर आ रहे हैं। इसी के कारण निर्देशक लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं, लेकिन आज अनुराग कश्यप के चर्चाओं में आने का कारण उनका अपनी चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 3' को लेकर किया गया खुलासा है। निर्देशक ने फैंस की उम्मीदों को तोड़ते हुए उनके 'सेक्रेड गेम्स 3' को देखने के सपने को चकनाचूर कर दिया है।
Sacred Games 3: नहीं आएगा 'सेक्रेड गेम्स 3'! अनुराग कश्यप ने किया एलान, जानें 'तांडव' कैसे जिम्मेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अनुराग कश्यप अपनी आगामी फिल्म 'ऑलमोस्ट लव विग डीजे मोहब्बत' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। निर्देशक ने इस दौरान वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के फैंस को इसके तीसरी सीजन के लिए एक बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल, अनुराग कश्यप से जब 'सेक्रेड गेम्स 3' के बारे में सवाल किया गया तब निर्माता-निर्देशक ने साफ कर दिया कि यह नहीं बनने वाला है। इसका कारण अनुराग कश्यप ने सैफ अली खान स्टारर सीरीज 'तांडव' को बताया है। आपको बता दें, अनुराग कश्यप ने विक्रमादित्य मोटवानी और नीरज के साथ मिलकर इस सीरीज का निर्देशन किया था। जहां 'सेक्रेड गेम्स' के पहले सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, वहीं इसके दूसरे सीजन को कुछ खास पसंद नहीं किया गया था।
अनुराग कश्यप ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'नेटफ्लिक्स के पास अब इतनी हिम्मत नहीं है क्योंकि सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तांडव पर हुए विवाद के बाद बहुत डरे हुए हैं।' सैफ अली खान स्टारर 'तांडव' के एक सीन को लेकर काफी बवाल हुआ था। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि सीरीज में बदलाव भी किए गए थे। बता दें, 'तांडव' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई थी और इसमें सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
Box Office Report: 400 करोड़ी बनने को 'पठान' बेकरार, 'गांधी गोडसे' के साथ 'वारिसु' और 'थुनिवु' का खेल खत्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप इस समय अपने निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' का प्रमोशन करने में लगे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल, करण मेहरा और अलाया एफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Kiara-Sidharth: 84 लग्जरी रूम और 70 विदेशी कारें... कियारा-सिद्धार्थ की शादी के लिए जैसलमेर में सबकुछ सेट