फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कुंद्रा मामला: सागरिका शोना का जोया राठौर पर निशाना, कहा-100 से ज्यादा अश्लील फिल्में कर अब खेल रहीं हैं विक्टिम कार्ड

Mon, 02 Aug 2021 02:03 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 02 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sagarika Shona Suman says Zoya Rathore has shot over 100 porn films now she wants to escape arrest
सागरिका शोना, राज कुंद्रा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सवालों के घेरे में हैं। पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज के घर छापा मारा जहां उन्हें सर्वर और करीब 70 अश्लील वीडियोज भी मिले। राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में सामने आने से फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। अभिनेत्री जोया राठौड़ ने ओटीटी पर रिलीज होने वाली अश्लील फिल्मों से जुड़े गंदे व्यापार के बारे में खुलकर बात की। जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है कि वह जिस इंडस्ट्री का हिस्सा है, उसी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। 



उधर, राज कुंद्रा और उमेश कामत के खिलाफ जोया राठौर के आरोपों पर मॉडल सागरिका शोना सुमन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार यानी एक अगस्त को कहा, 'जोया राठौर ने 100 से अधिक अश्लील फिल्मों की शूटिंग की है। ऐसे में उन्हें दूसरों पर उंगली नहीं उठानी चाहिए। सागरिका का कहना है कि एक या दो बार या ज्यादा से ज्यादा तीन बार फंसाया जा सकता है या किसी को मूर्ख बनाया जा सकता है। 

Sagarika Shona Suman says Zoya Rathore has shot over 100 porn films now she wants to escape arrest
सागरिका शोना सुमन - फोटो : screenshot from youtube

उन्होंने कहा, 'वह अब निर्दोष होने और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रही है। मैं जोया राठौर, शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, टीना नंदी, सपना सप्पू, सोनिया माहेश्वरी और अन्य सभी की गिरफ्तारी की मांग करती हूं जो पिछले दो सालों से अश्लील फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं और बड़ी कमाई कर रहे हैं। मैं इन सभी पॉर्न स्टार्स के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर रही हूं।'


 
Sagarika Shona Suman says Zoya Rathore has shot over 100 porn films now she wants to escape arrest
सागरिका शोना, राज कुंद्रा - फोटो : Social Media

सागरिका कहती हैं, 'जोया राठौर ने कई हार्ड कोर पॉर्न फिल्में की हैं। जो यौन संभोग और एमएफएम या एमएफएफ फिल्मों जैसे दृश्यों को भी दर्शाती हैं। अब वह सिर्फ विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रही है ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार न कर ले। वह पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रोवा उर्फ यास्मीन खान के साथ नियमित रूप से शूटिंग कर रही थी। लगभग हर दूसरे दिन मड आइलैंड में शूटिंग हो रही थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sagarika Shona Suman says Zoya Rathore has shot over 100 porn films now she wants to escape arrest
सागरिका, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सागरिका ने कहा, 'जोया संगठित पॉर्न सिंडिकेट का हिस्सा है और पुलिस को सभी खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।' उनका कहना है कि वह बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर उन सभी खिलाड़ियों के खिलाफ जांच और गिरफ्तारी की मांग की है। जिन्होंने पॉर्न व्यवसाय में बड़े पैमाने पर मुनाफा कमाया है।

विज्ञापन
Sagarika Shona Suman says Zoya Rathore has shot over 100 porn films now she wants to escape arrest
नंदिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

उधर, कोलकाता में नई लड़कियों को वेब सीरीज में काम का लालच देकर और धमकाकर जबरन अश्लील फिल्में शूट करने के आरोप में गिरफ्तार नंदिता दत्ता को पॉन फिल्मों की दुनिया की मल्लिका का माना जाता रहा है।  खुद भी अश्लील फिल्मों में काम करती रही हैं और अपनी किरदार नैंसी भाभी के रूप में अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।  हाल में मुंबई पुलिस बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा को पॉर्न और अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांशी अप्सरा यादव के मुताबिक नंदिता दत्ता ने हॉटशॉट्स ऐप के दो प्रोड्यूसर्स के साथ शूटिंग की है। जांशी यादव ने अपने बयान में कहा कि नंदिता उर्फ नैंसी भाभी ने मुंबई में राज कुंद्रा के ऐप के लिए काम किया था।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed