{"_id":"614467418ebc3e475b2d7ba8","slug":"sahil-khan-net-worth-income-lifestyle-affairs-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रोफाइल: फिल्मी करियर फ्लॉप फिर भी करोड़ों कमाता है ये अभिनेता, प्राइवेट जेट से भरता है उड़ान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रोफाइल: फिल्मी करियर फ्लॉप फिर भी करोड़ों कमाता है ये अभिनेता, प्राइवेट जेट से भरता है उड़ान
स्टाइल फिल्म के हीरो रहे साहिल खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। बता दें, मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके मनोज पाटिल ने खुदकुशी करने की कोशिश की और अपने सुसाइड नोट में साहिल को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज पाटिल ने अभिनेता साहिल खान पर परेशान करने के आरोप लगाए थे, उन्होंने इस वजह से थाने में साहिल खान के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। अपने सुसाइड नोट में मनोज पाटिल ने लिखा कि साहिल की प्रताड़ना और बदनामी के चलते वो ये कदम उठा रहे हैं।
इस मामले के सामने आते ही साहिल खान की काफी चर्चा की जा रही है। साहिल का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है लेकिन उनका लाइफ स्टाइल किसी राजा महाराज से कम नहीं है। साहिल फिल्मों में बेशक फ्लॉप हो गए लेकिन फिटनेस की दुनिया में उनका जलवा कायम है और इससे वे करोड़ों की कमाई भी करते हैं।
साहिल ने बॉलीवुड में एंट्री तो अच्छी की थी लेकिन बाद में वो गुमनाम एक्टर की गिनती में शामिल हो गए। फिल्म 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' से एक्टर साहिल खान काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में उनके साथ शरमन जोशी मुख्य भूमिका में थे। गौरतलब है कि साहिल खान ने फिल्म 'स्टाइल' के बाद 'रामाः द सेवियर', 'डबल क्रॉस' और 'अलादिन' जैसी कई फिल्में कीं। लेकिन कमजोर कहानी के चलते यह फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर नहीं टिक सकीं। इन फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया।
3 of 5
फिल्म स्टाइल का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्में ना मिलने के चलते साहिल ने अपना एक जिम खोला। इस बिजनेस से उन्हें बहुत फायदा हुआ वो लोगों को बॉडी बिल्डिंग के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी जिम की कई ब्रांच है जिससे करोड़ों की कमाई होती है। साहिल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। साहिल खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस निगार खान से साल 2004 में शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं।
साल 2014 में टाइगर श्रॉफ की मां आयशा और साहिल खान के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। आयशा ने साहिल पर कुछ पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया था। हालांकि अब 2015 में दर्ज हुई ये दो एफआईआर बॉम्बे कोर्ट ने रद्द कर दी हैं। साहिल खान और आयशा श्रॉफ कन्ट्रोवर्सी काफी चर्चा में रह चुकी है। दोनों कभी प्रोडक्शन कंपनी में पार्टनर थे। सीडीआर मामले में उनका नाम आने के बाद हंगामा मच गया था। आरोप लगा कि आयशा ने साहिल खान की गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल निकलवाई और वकील रिजवान सिद्दीकी को सौंपी।
विज्ञापन
5 of 5
साहिल खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिटनेस की दुनिया में आज उनका बड़ा नाम हैं। वो अब फिटनेस इंन्फ्लुएंसर बन चुके हैं और खूब पैसे कमाते हैं। उनके सोशल मीडिया पर आपको वर्ल्ड टूर की तस्वीरें मिलेंगी। जहां वे अलग अलग मॉडल्स के साथ पोज दे रहे हैं। साहिल के पास प्राइवेट जेट भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।