{"_id":"5ff13ba68ebc3e3e80596952","slug":"saiee-manjrekar-completed-shoots-of-film-major-based-on-26-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की इस हीरोइन की मुंबई में होती रही तलाश, अनलॉक में हैदराबाद जाकर पूरी कर डाली ये बड़ी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की इस हीरोइन की मुंबई में होती रही तलाश, अनलॉक में हैदराबाद जाकर पूरी कर डाली ये बड़ी फिल्म
अगर आप सलमान खान की फिल्मों में लॉन्च हुए नए चेहरों का रिकॉर्ड रखते हैं और अरसे से परेशान रहे हैं कि आखिर फिल्म 'दबंग 3' की हीरोइन सई मांजरेकर आजकल कहां हैं? तो ये खबर आपके लिए है। वैसे तो सलमान खान और अभिनेता ऋषि कपूर का अपनी फिल्मों में नई हीरोइनों को मौका देने का एक अलग ही रिकॉर्ड रहा है लेकिन, सई मांजरेकर मशहूर निर्देशक महेश मांजरेकर की बेटी हैं सो उनका एक फिल्म करके गायब हो जाना तो नहीं ही बनता। महेश इन दिनों सलमान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की अगली फिल्म ‘अंतिम’ में व्यस्त हैं, और उधर सई ने पूरी कर डाली है अपने करियर की दूसरी फिल्म।
2 of 6
सई मांजरेकर
- फोटो : instagram/saieemmanjrekar
सई तेलुगु और हिंदी में बन रही फिल्म 'मेजर' का अहम हिस्सा हैं। यह फिल्म वर्ष 2008 में मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों पर एनएसजी कमांडोज की तरफ से की गई कार्रवाई पर आधारित है। इन कमांडोज में एक एनएसजी कमांडो संदीप उन्नीकृष्णन भी थे जिन्होंने इस हमले में सैकड़ों जिंदगियों को बचाया लेकिन अपनी जान गंवा बैठे। सई को मुंबई हमलों की यह घटना अच्छे से याद है।
3 of 6
सई मांजरेकर
- फोटो : instagram/saieemmanjrekar
सई मांजरेकर इस हमले के वक्त कोई 10 से 11 वर्ष की ही रही होंगी। इस हमले के वक्त की अपनी यादों को ताजा कर करते हुए सई कहती हैं, 'जब देश में यह हमला हुआ तब मैं एक बच्ची थी और सारे मामले को टीवी पर देख रही थी। वह ऐसा समय था जब मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है? मुझे नहीं पता था कि वह धमाके क्या थे? किस चीज की आवाजें आ रही थीं और आखिर लोग इतना चीख चिल्ला क्यों रहे थे?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सई मांजरेकर
- फोटो : instagram/saieemmanjrekar
अपनी बात जारी रखते हुए सई कहती हैं, 'मैं बहुत दुविधा में थी। यह सब मेरी समझ से बाहर था। लेकिन, जब मैं बड़ी हुई तब मुझे ठीक तरह से समझ में आया। लेकिन, जब मुझे इसी दुर्घटना पर बन रहे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला तो मुझे उन हमलों के बारे में और भी ज्यादा गहराई से पता चला। मैं कमांडो संदीप उन्नीकृष्णन का दिल से सम्मान करती हूं। मुझे लगता है कि उनकी यह कहानी लोगों तक पहुंचनी ही चाहिए। वह इसके हकदार हैं। और, मैं अपनी तरफ से इस प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करूंगी।'
विज्ञापन
5 of 6
सई मांजरेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'मेजर' को तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू बना रहे हैं। इसमें शहीद एनएसजी कमांडो संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका निभा रहे हैं अभिनेता आदीवी सेश और इस फिल्म में सई मांजरेकर के साथ शोभिता धुलिपाला भी मुख्य भूमिका में हैं। सितंबर के महीने में फिल्म साइन करके सई ने अपना काम शुरू भी कर दिया है। अब यह फिल्म लगभग पूरी होने को है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।