संजय खान का जन्मदिन और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर महिला कलाकारों और पुरुष कलाकारों को उनके काम के लिए बराबर पैसा मिलने की बातचीत होती रहती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की स्थापित हो चुकी अभिनेत्रियां और कुछ वरिष्ठ अभिनेत्रियां भी बातचीत करती हैं कि उन्हें कभी फिल्म के अभिनेता के बराबर पैसा नहीं मिलता जबकि वह काम तो बराबर का ही करती हैं। और, यही मुद्दा अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने टॉक शो पर अभिनेता अनिल कपूर से बातचीत करते हुए उठाया।
करीना कपूर ने फिर से छेड़ा अभिनेत्रियों को बराबर पैसा मिलने का मुद्दा, अनिल कपूर ने की बोलती बंद
चर्चित अभिनेत्री कंगना रणौत इस बार मुंबई आने के बाद से एक नए तनाव में हैं। हालांकि सिद्धिविनायक के दर्शन और नए साल की पार्टी की तस्वीरों के जरिए वह खुद को बिल्कुल सामान्य दिखाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने उनके घर को लेकर चल रहे मुकदमे की सुनवाई में माना है कि इसमें कानून की अवहेलना की गई है।
कंगना रणौत के घर में भी मिला नक्शे से खिलवाड़ का मामला, अदालत ने खारिज की बीएमसी को रोकने की याचिका
पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने हाल ही में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कुमार के पैतृक घरों को खरीदने के लिए 2.35 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। इन दोनों दिग्गजों के घरों को खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग ने म्यूजियम में बदलने का फैसला किया है। बता दें कि एक्टरों के घर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया था। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने औपचारिक रुप से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिससे संबंधित आधिकारियों को कुछ हफ्तों पहले खैबर की अनुमति मिली।
म्यूजियम में तब्दील होगा दिलीप कुमार और राज कपूर का पैतृक घर, पाकिस्तान सरकार ने दी 2.35 करोड़ रुपये की मंजूरी
स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फारुकी के साथ-साथ चार और लोगों को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। इन सभी के खिलाफ भाजपा विधायक के बेटे ने मामला दर्ज कराया है।
स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार, लाइव शो में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप