फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नामकरण: छोटे बेटे को प्यार से ये कहकर बुलाते हैं सैफ-करीना, जानें इस खूबसूरत नाम का मतलब

Sat, 10 Jul 2021 12:10 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 10 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan and Kareena Kapoor name Taimur younger brother JEH
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने छोटे बेटे के नाम को लेकर बीते पांच महीनों से चर्चाओं में बने हुए हैं। अभी तक तैमूर अली खान (Tamiur Ali Khan) के छोटे भाई के नाम को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब पहली बार इस नन्हें नवाब का नाम सामने आया है। करीना कपूर ने 21 फरवरी, 2021 को अपने छोटे बेटे को जन्म दिया था। खान और कपूर परिवार ने पहले दिन से बच्चे के नाम को लेकर चुप्पी साध रखी है। यहां तक कि करीना के छोटे बेटे की झलक भी मीडिया में सामने नहीं आई है जबकि तैमूर के जन्म के एक हफ्ते बाद ही उनका नाम सामने आ गया था। अब एक लंबे समय के बाद उनके छोटे बेटे के नाम को लेकर पहली जानकारी सामने आई है।



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान अपने छोटे बेटे को फिल्हाल 'जेह' (Jeh) नाम से पुकारते हैं। यह उनके बेटे का निकनेम है और प्यार से सभी उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। बता दें, आधिकारिक तौर पर अभी तक नन्हें नवाब का नामकरण नहीं हुआ है। दोनों परिवारों के बीच अभी भी बच्चे के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। 

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor name Taimur younger brother JEH
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया

अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि सैफ अपने सबसे छोटे बेटे का नाम अपना पिता मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर भी रख सकते हैं। बहरहाल, फिलहाल नन्हे नवाब का निकनेम 'जेह' सामने आ गया है। ऐसे में अब इंतजार है कि खान और कपूर परिवार जल्द ही बच्चे के आधिकारिक नाम की भी घोषणा करेंगे। बता दें, जेह के नाम का अर्थ है, 'टू कम, टू ब्रिंग'। वहीं तैनूर के नाम का मतलब फौलादी या बहादुर है।

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor name Taimur younger brother JEH
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान और बेबी बॉय - फोटो : Instagram

हाल ही में करीना कपूर ने एक तस्वीर साझा की थी जिसके बाद वह चर्चा में आ गई थीं। तस्वीर के साथ करीना ने लिखा, 'कुछ दिलचस्प चीज पर काम कर रहे हैं लेकिन ये वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं'। उनकी इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी। एक यूजर ने लिखा- क्या आप फिर से मां बनने वाली हैं, इतनी जल्दी कैसे? वहीं एक ने लिखा-अभी फिर से? हालांकि जैसा सभी सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं हैं। करीना फिर से मां नहीं बनने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan and Kareena Kapoor name Taimur younger brother JEH
तैमूर अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

हाल ही में तैमूर अली खान फैनक्लब की तरफ से करीना और तैमूर की एक तस्वीर साझा की गई थी जिसमें दोनों मां बेटे बहुत क्यूट नजर आए थे। इस तस्वीर में तैमूर अली खान लेटे हैं और अपनी मां करीना कपूर खान के गले से चिपके हुए नजर आ रहे हैं। करीना भी अपने बेटे को पूरा दुलार कर रही हैं। मां और बेटे के अटूट बंधन को दर्शाती इस तस्वीर को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
Saif Ali Khan and Kareena Kapoor name Taimur younger brother JEH
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, 20 दिसंबर, 2016 को सैफ और करीना पहले बच्चे तैमूर अली खान के पैरेंट्स बने थे। तैमूर को घर में प्यार से 'टिम' (Tim) कहकर बुलाते हैं। इसी साल 21 फरवरी को उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ। छोटे बेटे के जन्म के साथ ही यह कपल अपने नए और बड़े घर में भी शिफ्ट हुआ। यह नया घर उनके पुराने बंगले के पास ही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed