फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के पावरफुल कपल हैं सैफ अली खान और करीना कपूर, वो पांच मौके जब शाही लुक में दिखे दोनों

Sat, 16 Jan 2021 03:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 16 Jan 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Saif ali khan and kareena kapoor royal look photos
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : instagram/bebo_fanpage

सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के पावरफुल कपल में से तो हैं हीं, साथ ही दोनों अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। चाहे एयरपोर्ट लुक हो, छुट्टियां बिताने का मौका हो या फिर किसी की शादी अटेंड करना हो, फोटोग्राफर्स की निगाहें दोनों पर टिकी रहती हैं। नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान का लुक भी नवाबी होता है। वहीं करीना तो हैं ही स्टाइलिश डीवा, जिन्हें आम से लेकर खास तक फॉलो करते हैं। तो चलिए इस कपल की ऐसी कुछ तस्वीरें दिखाते हैं जिनमें उनका शाही अंदाज नजर आया।

Saif ali khan and kareena kapoor royal look photos
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : instagram/bebo_fanpage

करीना और सैफ की शादी की तस्वीर। यहां करीना परफेक्ट बेगम के लुक में हैं। उन्होंने शर्मिला टैगोर का लाल रंग का शरारा पहना हुआ है। यह शरारा शर्मिला ने अपनी शादी में पहना था। वहीं सैफ शेरवानी में बिल्कुल नवाब लग रहे हैं।

Saif ali khan and kareena kapoor royal look photos
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : instagram/bebo_fanpage
सोनम कपूर की शादी के दिन करीना और सैफ इस लुक में नजर आए थे। उन्होंने खुद को सिंपल रखा लेकिन कहते हैं ना, सादगी में ही खूबसूरती निखर कर आती है। कपल के साथ भी कुछ ऐसा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif ali khan and kareena kapoor royal look photos
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : instagram/bebo_fanpage

करीना अपने कजिन अरमान जैन के रोका सेरेमनी में कुछ इस अंदाज में पहुंची थीं। उन्होंने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया था। करीना ने रेड सलवार सूट के साथ बिंदी लगाई थी। डार्क काजल उन पर खूब फब रहा था। वहीं सैफ सफेद कुर्ता पायजामा में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

विज्ञापन
Saif ali khan and kareena kapoor royal look photos
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : instagram/bebo_fanpage

साल 2019 में दिवाली के मौके पर करीना कपूर और सैफ अली खान अपने लुक से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे। ब्लैक और नीले रंग के लहंगे में करीना हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं सैफ ब्लू कुर्ता और सफेद पायजामा में डैशिंग लग रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed