{"_id":"5f50a1de8ebc3e549d46dda5","slug":"saif-ali-khan-bhoot-police-big-reshuffle-ali-fazal-and-fatima-sana-sheikh-fired","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: सैफ अली खान की ‘भूत पुलिस’ में बड़ा फेरबदल, अली फजल और फातिमा सना शेख की फिल्म से छुट्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: सैफ अली खान की ‘भूत पुलिस’ में बड़ा फेरबदल, अली फजल और फातिमा सना शेख की फिल्म से छुट्टी
अली फजल ने साझा की थी तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन खुलने के साथ ही हिंदी सिनेमा की एक बड़ी फिल्म का सबसे बड़ा उलटफेर सामने आ गया है। ये तब्दीली हुई है इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म ‘भूत पुलिस’ में। इस फिल्म की प्रगति से असंतुष्ट सैफ ने फिल्म की शूटिंग साल के शुरू में बंद करा दी थी, अब पता चला है कि इस फिल्म से उनके तब के दोनों सह कलाकारों का पत्ता साफ हो गया है।
2 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'भूत पुलिस' को पहले डिजनी इंडिया की भारत में फिल्म निर्माण शाखा फॉक्स स्टार इंडिया बना रही थी। लेकिन, पिछले साल के आखिर में हुए फेरबदल के बाद डिजनी इंडिया ने लॉकडाउन में फॉक्स स्टार इंडिया की तमाम बन चुकी फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया। और, जो फिल्में लंबे समय से निर्माणाधीन थीं, उनमें से कुछ को तो बंद कर दिया और कुछ का नियंत्रण सीधे अपने हाथ में ले लिया।
3 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फैसलों से प्रभावित हुई फिल्मों में शामिल एक फिल्म है 'भूत पुलिस'। इस फिल्म को अब टिप्स म्यूजिक कंपनी बनाने जा रही है। पैसा फिल्म में टिप्स का लग रहा है तो इसके मालिक रमेश तोरानी बताते हैं कि सैफ अली खान को छोड़ बाकी पूरी स्टार कास्ट बदल देने का फैसला किया है। फिल्म को अब नए सिरे से फिर से शूट किया जाएगा। इसी के साथ फिल्म के दोनों लीड कलाकारों अली फजल और फातिमा सना शेख की भी फिल्म से छुट्टी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैफ अली खान, अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आरोप लग रहे हैं कि फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में जिस तरह सुशांत सिंह राजपूत को हटाकर निर्माता एकता कपूर ने अर्जुन कपूर को ले लिया था, उसी तरह एक बार फिर फिल्म 'भूत पुलिस' में अली फलज को हटाकर अर्जुन कपूर को लिया गया है। हालांकि सुशांत के मामले में कहा गया था कि उन्होंने फिल्म खुद छोड़ी। अली फजल को फिल्म से बाहर कर दिया गया। इसके बाद अली फजल ने पिछले साल 11 अप्रैल को 'भूत पुलिस' का जो फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था, उसे भी डिलीट कर दिया है।
फिल्म में गुरुवार को दो नई हीरोइनों की भी एंट्री हुई और इसी के साथ इस फिल्म से फातिमा सना शेख भी बाहर हो गई हैं। अब फिल्म में दो हीरोइनें होंगी, जिनके नाम हैं, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम। फिल्म के निर्देशक पवन कृपलानी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।