सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Saif Ali Khan: वर्सटाइल एक्टर बनकर बड़े पर्दे पर छा गए सैफ अली खान, अभिनेता की नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 16 Aug 2025 07:30 AM IST
सार

Saif Ali Khan Birthday: आज अभिनेता सैफ अली खान का जन्मदिन (16 अगस्त 1970) है। 54 साल के हो चुके इस एक्टर की एक्टिंग जर्नी काफी उतार-चढ़ावों से भरी रही। फिल्मी परिवार से आने के बावजूद भी स्टार बनने में सैफ अली खान को लंबा वक्त लगा। जानिए, सैफ अली खान के करियर और निजी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday Actor Career And Personal Life Known Unknown Facts
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

32 साल के एक्टिंग करियर में सैफ अली खान की जर्नी काफी अलग किस्म की रही है। वह रोमांटिक हीरो बनकर इंडस्ट्री में आए, फिर सपोर्टिंग रोल्स में दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की। सैफ अली खान पिछले कुछ वर्षों में नेगेटिव या विलेन के रोल में धाक जमा चुके हैं। इस तरह देखा जाए तो अब के करियर में वह हर जॉनर की फिल्मों में अभिनय के रंग दिखा चुके हैं। सैफ अली खान खुद ही अभिनय की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं, उनके परिवार के कई सदस्य फिल्मी दुनिया से नाता रखते हैं। जानिए, सैफ के करियर, फैमिली बैकग्राउंड और नेटवर्थ के बारे में? 

 

Trending Videos
Saif Ali Khan Birthday Actor Career And Personal Life Known Unknown Facts
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

सैफ अली खान के एक्टिंग करियर में वक्त के साथ आए बदलाव 
रोमांटिक हीरो बनकर की शुरुआत: सैफ अली खान ने साल 1993 में फिल्म ‘परंपरा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। सैफ को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड तक मिला। रोमांटिक हीरो के तौर पर वह ‘आशिक आवारा’ में भी दिखे।लेकिन इन किरदारों में वह दर्शकों पर गहरा असर नहीं छोड़ सके। 
आगे चलकर सपोर्टिंग रोल में दिखे:  जब सैफ अली खान को रोमांटिक फिल्मों में सफलता नहीं मिली तो वह सेकेंड हीरो, सपोर्टिंग रोल करने लगे। अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में अभिनय करते नजर आए। इस फिल्म में बॉक्स ऑफि पर जमकर कमाई की और सैफ के करियर ग्राफ को भी नीचे जाने से बचा लिया। आगे भी वह ‘कच्चे धागे’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘क्या कहना’, ‘दिल चाहता है’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी चर्चित फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के रोल में ही नजर आए। इसी के साथ वह ‘परिणीता’ और ‘हम तुम’ जैसी रोमांटिक फिल्मों का भी हिस्सा बने। 
नेगेटिव रोल में छा गए सैफ अली खान: साल 2004 में सैफ अली खान ने ‘एक हसीना थी’ जैसी फिल्म की, इसमें एक ग्रे शेड रोल किया। फिर आया साल 2006, इस साल सैफ अली खान विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘ओमकारा’ में लगड़ा त्यागी के नेगेटिव रोल में दिखे। इस किरदार में सैफ अली खान को देखकर दर्शक, क्रिटिक्स सभी हैरान रह गए। फिर ‘रेस’ में भी उन्होंने ग्रे शेड रोल किया। फिल्म ‘ताण्हा जी’, ‘देवरा’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों में भी वह विलेन के रोल में नजर आए। नेगेटिव किरदारों में ही सैफ अली खान ने दर्शकों को सबसे ज्यादा इंप्रेस किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday Actor Career And Personal Life Known Unknown Facts
सैफ अली खान का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikha, @Kareena KapoorKhan

नवाबों के खानदान से नाता, परिवार के सदस्य फिल्मी दुनिया का हिस्सा 
दिल्ली में जन्मे और मुंबई में पले-बढ़े सैफ अली खान एक नवाब परिवार ने नाता रखते हैं। साथ ही बॉलीवुड से भी उनके परिवार का रिश्ता पहले से बना हुआ था। सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस रहीं, वहीं पिता मंसूर अली खान पटौदी एक नवाब और फेमस क्रिकेटर थे। सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृत सिंह भी एक्ट्रेस रही हैं। अमृता से सैफ अली खान को दो बच्चे हुए, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान, दोनों ही इन दिनों फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। अमृता सिंह से तलाक के कई साल बाद सैफ अली खान ने एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी की। करीना कपूर से भी सैफ के दो बेटे हैं, जो अभी काफी छोटे हैं। सैफ अली खान की दो बहनें हैं, सबा और सोहा अली खान। सोहा बॉलीवुड में एक्टिंग करती हैं, वहीं सबा अली खान एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं। सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू भी बॉलीवुड एक्टर हैं। इस तरह सैफ अली खान के परिवार के कई सदस्य फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं। 

Saif Ali Khan Birthday Actor Career And Personal Life Known Unknown Facts
करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने दोनों बेटों संग - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

असल जिंदगी में भी परिवार के लिए बने हीरो 
इसी साल 16 जनवरी को सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर चाकू से एक हमलावर ने हमला किया। बाद में वह व्यक्ति गिरफ्तार भी हुआ। मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार हमलावर सैफ अली खान के बेटे तैमूर के कमरे में घुस गया था, अपने बेटे को उससे बचाने के लिए वह आगे आए, इस बीच हमलावर ने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। बाद में परिवार के लोग सैफ अली खान को हॉस्पिटल लेकर गए, वह कुछ दिन के ट्रीटमेंट के बाद ठीक होकर घर वापस आए। इस पूरी घटना में सैफ अली खान असल जिंदगी में भी हीरो बनकर उभरे, वह अपने परिवार के लिए किसी ढाल की तरह खड़े हुए। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday Actor Career And Personal Life Known Unknown Facts
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान की नेटवर्थ
सैफ अली खान के करियर से इतर उनकी चर्चा नेटवर्थ के कारण भी होती है। वह एक नवाब हैं, उनके पास पुश्तैनी संपत्ति है। वह पटौदी प्लेस (हरियाणा) के मालिक भी हैं। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार सैफ अली खान की टोटल नेटवर्थ 1200 करोड़ रुपये है। पुश्तैनी संपत्ति, फिल्मों और एड फिल्म से होने वाली कमाई मिलाकर यह नेटवर्थ तैयार होती है। कहा जाता है कि सैफ अली खान का पटौदी प्लेस लगभग 10 एकड़ में फैला हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed