{"_id":"5d12f10f8ebc3e3c787cf8f7","slug":"saif-ali-khan-ex-wife-amrita-singh-mother-rukhsana-sultana-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय गांधी की करीबी थीं सैफ अली खान की सास रहीं रुखसाना, 7 अनदेखी तस्वीरों में देखिए शाही अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय गांधी की करीबी थीं सैफ अली खान की सास रहीं रुखसाना, 7 अनदेखी तस्वीरों में देखिए शाही अंदाज
पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान ही नहीं उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह का रिश्ता भी बड़े खानदान से है। अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्ताना ने मशहूर लेखक खुशवंत सिंह के भतीजे शविंदर सिंह से शादी की थी, हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं और जल्दी ही दोनों का तलाक हो गया। रुखसाना और शविंदर की बेटी हैं एक्ट्रेस अमृता सिंह। कुछ दिनों से रुखसाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्यों सैफ अली खान की सास रहीं रुखसाना इन दिनों चर्चा में हैं।
2 of 7
rukhsana sultana
- फोटो : file photo
25 जून 1975 को देश में इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल की घोषणा की। उस दौरान उनके बेटे संजय गांधी की करीबी रहीं रुखसाना की ताकत भी बढ़ गई थी। इसका जिक्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रशीद किदवई ने इपनी किताब '24 अकबर रोड' में किया है। किताब के अनुसार रुखसाना संजय गांधी के साथ मिलकर काम कर रही थीं और समाजसेविका के तौर पर पहचानी जाती थीं। हालांकि रुखसाना को संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी, इंदिरा गांधी और यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंबिका समेत दूसरे लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे।
3 of 7
rukhsana sultana
- फोटो : file photo
तलाक के बाद रुखसाना ने दिल्ली के कनाट प्लेस इलाके में एक ज्वैलरी बुटीक खोली। एक दिन संजय गांधी उनके बुटीक में पहुंचे। ये देखकर एक पल के लिए रुखसाना भी हैरान रह गईं। कहा जाता है यहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई। जब दूसरी बार रुखसाना, संजय गांधी से मिलीं तो उन्होंने बताया कि वो उनके भाषणों और लीडरशिप क्वालिटी से काफी प्रेरित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
rukhsana sultana
- फोटो : file photo
संजय गांधी ने रुखसाना को आपातकाल के दौरान पुरानी दिल्ली के मुसलमानों को नसबंदी करवाने का काम सौंपा था। उस दौरान नसबंदी से लोग इतना डर गए कि रुखसाना का एक खौफ सा हो गया। दरअसल संजय गांधी का मानना था कि नसबंदी से जनसंख्या को रोका जा सकता है और देश के विकास में यह सहायक होगा।
विज्ञापन
5 of 7
rukhsana sultana
- फोटो : file photo
आपातकाल के दौरान युवाओं से लेकर बुजर्गों को जबरन पकड़कर उनकी नसबंदी कर दी जाती थी। इस वजह से रुखसाना को देखते ही लोग डर जाते थे। आपातकाल के बाद जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तो जाहिर है रुखसाना की ताकत भी खत्म हो गई और वो खबरों से भी दूर हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।