{"_id":"5e3790e18ebc3e4ae16dbb4e","slug":"saif-ali-khan-jawaani-jaaneman-himesh-reshammiya-happy-hardy-and-heer-day-3-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन सैफ की 'जवानी जानेमन' के कलेक्शन में उछाल, हिमेश की 'हैप्पी, हार्डी एंड हीर' का बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीसरे दिन सैफ की 'जवानी जानेमन' के कलेक्शन में उछाल, हिमेश की 'हैप्पी, हार्डी एंड हीर' का बुरा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 03 Feb 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jawaani jaaneman, happy hardy and heer
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते जिन दो फिल्मों के बीच टक्कर मानी जा रही है उनमें सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' और हिमेश रेशमिया की 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' है। वीकेंड पर दोनों फिल्मों के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा देखा गया। आगे की स्लाइड में जानते हैं तीन दिन में 'जवानी जानेमन' और 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' ने कितना बिजनेस किया।
2 of 5
Jawaani Jaaneman
- फोटो : Twitter
'जवानी जानेमन' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया। सैफ की फिल्म ने पहले दिन 3.24 करोड़, शनिवार को 4.55 करोड़ और रविवार को करीब 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। रविवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। इस तरह तीन दिन में फिल्म ने 12.79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
3 of 5
Jawaani Jaaneman
- फोटो : twitter
'जवानी जानेमन' का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा तब्बू, पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला, कुमुद मिश्रा, फरीदा जलाल और कुबरा सैत हैं। अलाया की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म भारत में 1,100 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jawaani Jaaneman
- फोटो : twitter
'जवानी जानेमन' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और जैकी भगनानी ने इसे प्रोड्सूस किया है। 'जवानी जानेमन' 40 साल के बिगड़ैल आदमी जैज की कहानी है। फिल्म में सैफ अली खान ने जैज का किरदार निभाया है। जैज की जिंदगी में तब बड़ा उलटफेर होता है जब एक दिन अचानक उसकी 21 साल की बेटी आ जाती है। जैज कैसे इन स्थितियों से गुजरता है, फिल्म इसी के इर्द गिर्द बुनी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Happy Hardy and Heer
- फोटो : amar ujala mumbai
अब बात करते हैं हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' की। फिल्म का ओपनिंग डे पर ही बुरा हाल हुआ। पहले दिन फिल्म ने करीब 8-10 लाख का कारोबार किया। अनुमान है कि शनिवार को 10 लाख और रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन 10-12 लाख के आस-पास रहा होगा। फिल्म के आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया ने डबल रोल निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।