सब्सक्राइब करें

'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' को मिला वीकेंड का फायदा, 10वें दिन इतने करोड़ रहा कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 03 Feb 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
Street Dancer 3D and Panga film day 10 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
street dancer 3d and panga - फोटो : social media

वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) और कंगना रनौत की 'पंगा' (Panga) अपने दूसरे हफ्ते में चल रही है। फिल्म को इस शुक्रवार रिलीज हुई 'जवानी जानेमन' से कड़ी टक्कर मिल रही है। चलिए जानते हैं बीते 10 दिन में 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' ने कितना कलेक्शन कर लिया है। 

Trending Videos
Street Dancer 3D and Panga film day 10 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
Street Dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai

डांस पर आधारित फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार 2.01 करोड़, शनिवार को 3.40 करोड़ और रविवार को करीब 4 करोड़ का कलेक्शन किया। आंकड़ों से साफ जाहिर है फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला। इस फिल्म ने 10 दिन में कुल 66.18 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड 88 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही है। फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Street Dancer 3D and Panga film day 10 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
Street Dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai

'स्ट्रीट डांसर 3डी' में अभिनेता वरुण धवन के अलावा श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, सलमान यूसुफ खान और राघव जुयाल हैं। फिल्म का विषय डांस पर आधारित है। इसका निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। रेमो डिसूजा की ये तीसरी फिल्म है जो डांस पर बनी है।

Street Dancer 3D and Panga film day 10 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
फिल्म पंगा में कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' कबड्डी पर आधारित है। फिल्म को क्रिटिक्स से सराहना मिली लेकिन दर्शकों की ओर से कोई खास प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। हालांकि शनिवार और रविवार की छुट्टी का इसे फायदा मिला। फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 90 लाख, शनिवार को दो करोड़ और रविवार को 2.50 करोड़ का बिजनेस किया है। 10 दिन में फिल्म ने 26.76 करोड़ जुटा लिए हैं। वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल कलेक्शन 38 करोड़ रहा।

विज्ञापन
Street Dancer 3D and Panga film day 10 box office collection Varun Dhawan Kangana Ranaut movie
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

45 करोड़ में बनी 'पंगा' अभी भी अपने बजट निकालने से दूर है। फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता, जस्सी गिल हैं। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो 32 साल की उम्र में मैदान पर वापसी करती है। फिल्म में कंगना एक कबड्डी प्लेयर बनी हैं। इसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है।

अस्पताल में भर्ती होने से पहले ऋषि कपूर ने किया था वित्त मंत्री पर कटाक्ष, बजट को लेकर बोली ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed