सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: जानलेवा हमले के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पहली बार बाहर निकले सैफ अली खान, करीना भी दिखीं साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 26 Jan 2025 02:28 PM IST
सार

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Video: 21 जनवरी को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आज सैफ अली खान रविवार को करीना कपूर खान के साथ बाहर निकले। हमले के बाद सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने उन्हें घेर रखा है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Step Out For The First Time after Attack Video With Tight Security Goes Viral
कड़ी सुरक्षा के बीच सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और करीना कपूर खान आज रविवार की सुबह घर से बाहर निकले। 16 जनवरी को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में कुछ घुसपैठियो ने सैफ पर चाकू से कई बार जानलेवा हमला किया था। हमले के पांच दिन बाद 21 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। आज सैफ और करीना को कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलते हुए पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। सैफ अली खान पर हमले के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति है।

 
Trending Videos
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Step Out For The First Time after Attack Video With Tight Security Goes Viral
पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सोशल मीडिया पर पैपराजी द्वारा शेयर किए हुए इस वीडियो में सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बांद्रा स्थित घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सैफ पर चाकू से किए गए हमले के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर लाया गया। इस दौरान सैफ के साथ पुलिस भी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Step Out For The First Time after Attack Video With Tight Security Goes Viral
सैफ पर हुआ था चाकू से हमला - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
इस दौरान करीना कपूर पति सैफ से आगे चलती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि सैफ सुरक्षाकर्मियों के साथ पीछे-पीछे चल रहे हैं। करीना ने कैजुअल ग्रे स्वेटशर्ट, ब्लैक ट्रैक पैंट और ब्लैक बेसबॉल कैप पहनी हुई है।

यह भी पढ़ें:
Republic Day: 76वें गणतंत्र दिवस पर सेलेब्स का भावुक पोस्ट, अमिताभ बच्चन-प्रियंका ने फैंस को दी शुभकामनाएं
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Step Out For The First Time after Attack Video With Tight Security Goes Viral
एक साथ नजर आए सैफीना - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
इस बीच, सैफ ने डेनिम के साथ नेवी-ब्लू टी-शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने डार्क सनग्लासेस लगाए हुए हैं। इस दौरान कपल तेजी से कार की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




यह भी पढ़ें:
Dhanush-Idly Kadai: 'इडली कढ़ाई' की रिलीज डेट में बदलाव? धनुष-नित्या मेनन की जोड़ी आएगी नजर
विज्ञापन
Saif Ali Khan Kareena Kapoor Step Out For The First Time after Attack Video With Tight Security Goes Viral
पहले से बेहतर है सैफ की सेहत - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
दरअसल, सैफ को 16 जनवरी की सुबह मुंबई स्थित उनके घर पर एक घुसपैठिये ने चाकू मार था, जिसके बाद सैफ को तीन चोटें आई थीं, दो हाथ पर और एक गर्दन के दाहिने हिस्से पर और सबसे ज्यादा चोटें पीठ पर यानी रीढ़ की हड्डी में थीं। डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी में फंसी नुकीली चीज को निकाल कर चोट को ठीक किया। फिलहाल, सैफ अस्पताल से बाहर आ चुके हैं और उन्हें अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें:
Spirit: प्रभास-संदीप वांगा की पुलिस ड्रामा 'स्पिरिट' में होगी पागलपन भरी पृष्ठभूमि, जानिए क्या है इसकी कहानी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed