फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ ने इंटरव्यू में 'सेक्रेड गेम्स 2' के खोले राज, इस बार गायतोंडे नहीं, ये शख्स होगा 'सरताज'

Sat, 20 Jul 2019 12:50 PM IST
shrilata biswas अक्षित त्यागी, अमर उजाला
अक्षित त्यागी, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Jul 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan on sacred games 2 character and upcoming films
sacred games 2 - फोटो : netflix

हिंदी सिनेमा में यश चोपड़ा की हर खोज ने कमाल किया है। ये अलग बात है कि सैफ अली खान को लॉन्च तो यश चोपड़ा ने किया लेकिन कामयाबी उन्होंने अपने बूते हासिल की। पहली फिल्म के फ्लॉप होने से लेकर अब तक सैफ ने अपने करियर में अदाकारी को लेकर जितने प्रयोग किए हैं, उसकी दूसरी मिसाल हिंदी सिनेमा में कोई नहीं है। वह जिंदगी के हर कदम पर रिस्क लेते हैं और उनके करियर का सबसे बड़ा रिस्क रही वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स, जिसका दूसरा सीजन अगले महीने रिलीज होने जा रहा है। अमर उजाला संवाददाता अक्षित त्यागी ने की सैफ अली खान से ये खास मुलाकात।

saif ali khan on sacred games 2 character and upcoming films
sacred games - फोटो : twitter

जब कोई भी बड़ा कलाकार डिजिटल के लिए रुख नहीं कर रहा था, आपने नेटफ्लिक्स का हाथ थामा। डर नहीं लगता आपको बार-बार रिस्क लेने में?
मैं खुद के फैसलों पर भरोसा करता हूं। जब पहली बार नेटफ्लिक्स का नाम सुना तो एहसास हुआ कि यह कुछ बड़ी चीज है। मैंने खूब शोज देखे हैं नेटफ्लिक्स पर और कई मुझे पसंद भी हैं। यह टीवी जैसा नहीं है। ऐसा नहीं कह रहा हूं कि टीवी माध्यम बुरा है पर उस पर काम को लेकर लोगों में कोई नैतिकता नहीं होती। काम करने का समय कुछ भी होता है और कितना भी लंबा हो जाता है। टीवी के निर्माता कलाकारों का तेल निकाल देते हैं। पर यह बिलकुल ही अलग माध्यम है। मुझे लगा कि मैं भी इस माध्यम पर निर्माता बन सकता हूं। मैं नेटफ्लिक्स के लिए एक कॉप ड्रामा सीरीज बनाने की सोच रहा था, तभी यह शो आ गया, और मुझे हां करने में दो सेकेंड भी नहीं लगा। 

saif ali khan on sacred games 2 character and upcoming films
Sacred Games - फोटो : social media

सेक्रेड गेम्स की चर्चा होती है तो सिर्फ गणेश गायतोंडे की बात होती है, सरताज पर कितना फोकस रहेगा इस बार दूसरे सीजन में?
इस बार का सीजन थोड़ा बदला हुआ है। सरताज भी पहले से बेहतर, फिट और गतिशील है। ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा। कहानी में एक तरफ बम की सुई चल रही है, इसीलिए थोड़ा तेज होगा। सरताज के पत्नी से हुए विवादों पर भी गौर किया जाएगा। साथ ही साथ उसके पिता की भी कुछ कहानियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan on sacred games 2 character and upcoming films
saif ali khan - फोटो : file photo

लंगड़ा त्यागी, दीपक कुमार और बोरिस के बाद अब सरताज। किसी किरदार के लिए आप कितना तैयारी करते हैं और फिर नतीजा देखकर कैसा महसूस करते हैं?
सच कहूं तो बेहद अच्छा लगता है। सरताज का सिर पर पगड़ी बांधना, दिखने में भी और मन के लिए भी अच्छा लगता है। वह एक बहुत ही सच्चा इंसान है और ठोस भी। मजा आता है उसे करने में। बहुत ही मनोरंजक किरदार है। मेरे सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है सरदार बनना। लव आजकल में भी जब सरदार बना था तो बहुत अच्छा लगा था।

विज्ञापन
saif ali khan on sacred games 2 character and upcoming films
saif ali khan - फोटो : file photo

सरताज का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। क्या इस किरदार की आपकी निजी जिंदगी से भी कुछ समानताएं हैं?
जी नहीं, बिल्कुल भी नहीं, रत्ती भर भी नहीं। सरताज एक बहुत अच्छा इंसान है और मैं एक इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल का पढ़ा लिखा इंसान। मुझे तो बिल्कुल नहीं लगता कि मुझमें और सरताज में किसी भी तरह की समानता होगी। उसे तो तलाक का मतलब भी नहीं पता। तलाक होने के बाद भी पत्नी से मिलने की फिराक में रहता है। उसने कभी अपनी जिंदगी में भी किसी को तलाक देते हुए नहीं देखा होगा। एक तरह से वह मासूम है और मुझसे कई मायनों में अच्छा। शायद थोड़ा तेज भी हो मुझसे और थोड़ा बलवान भी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed