फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तैमूर के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर पहली बार ये बोले सैफ, एक करोड़ लेने की फैल चुकी है अफवाह

Wed, 15 May 2019 04:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 15 May 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan revealed shocking things on Taimur Bollywood debut at Arbaaz Khan show pinch
Saif Ali khan, Taimur and Kareena - फोटो : file photo
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर (Taimur) हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया को देखकर तैमूर का रिएक्शन आना हो या फिर हाल ही में मां करीना के साथ पोलिंग बूथ पर दिखना। अगर यूं कहे कि तैमूर सारी लाइमलाइट लूट लेते हैं तो यह बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। तैमूर की इसी पॉपुलैरिटी को देखकर लगातार उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कई तरह की खबरें भी आईं। वहीं अब इन खबरों को लेकर एक्टर सैफ अली खान ने बड़ा बयान दिया है। सैफ हाल ही में अरबाज के शो 'पिंच' में पहुंचे थे जहां उन्होंने तैमूर के डेब्यू को लेकर बात की।
Saif Ali Khan revealed shocking things on Taimur Bollywood debut at Arbaaz Khan show pinch
Saif Ali khan, Taimur and Kareena - फोटो : twitter
सैफ (Saif Ali Khan) ने कहा- 'ना मैं चाहता हूं और ना ही तैमूर की वह बॉलीवुड में डेब्यू करें। सब लोग यही सोचते हैं कि स्टार किड्स फिल्मों में ही अपना करियर बनाते है, हालांकि यह बात सही भी है। तैमूर को लेकर मैं थोड़ा चितिंत महसूस करता हूं। मुझे लगता है कि बच्चों के पास एक्टिंग के अलावा डॉक्टर और वकील का ऑप्शन भी होना चाहिए।' 
Saif Ali Khan revealed shocking things on Taimur Bollywood debut at Arbaaz Khan show pinch
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter

कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' में तैमूर डेब्यू कर सकते हैं। कहा जा रहा था कि फिल्म में तैमूर, करीना और अक्षय के बेटे का रोल निभाएंगे। उस वक्त ऐसी भी खबरें आई थीं कि फिल्म के लिए छोटे बच्चे की तलाश हो रही है। जब यह बात बेबो को पता चली तो उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर को तैमूर का नाम सुझाया। करीना की बात सुन करण ने तैमूर को फिल्म में लेने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan revealed shocking things on Taimur Bollywood debut at Arbaaz Khan show pinch
kareena kapoor, taimur - फोटो : amar ujala

खबर तो ये भी थी कि तैमूर के डेब्यू के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज किए गए। बाद में यह खबरें झूठी साबित हुईं। यह खबरें अप्रैल फूल के दिन आई थीं जिस वजह से गलत साबित हुईं। आपको बता दें, सैफ अली खान ने अरबाज के इस चैट शो के दौरान कई और खुलासे किए। चैट शो में अरबाज ने सैफ को मैसेज पढ़कर सुनाया जिसमें लिखा था ' सैफ एक ठग हैं, उन्होंने पद्मश्री सम्मान को खरीदा है, बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा और एक रेस्टोरेंट में झगड़ा भी किया, इन्हें एक्टिंग भी नहीं आती फिर भी इन्हें फिल्म मिल जाती है।' 

विज्ञापन
Saif Ali Khan revealed shocking things on Taimur Bollywood debut at Arbaaz Khan show pinch
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन सभी सवालों पर सैफ ने जवाब देते हुए कहा 'पहली बात जो लिखी है कि मैं ठग हूं, वो मैं नहीं हूं, लेकिन बाकी सब बातें सही हैं, लेकिन मुझे लगता है पद्मश्री जैसे सम्मान को खरीदने की बात सही नहीं है, क्या यह सम्मान खरीदना संभव है, यह बहुत महंगा होगा, मतलब भारतीय सरकार को घूस देने की मेरी औकात नहीं है, इस बात का पता लगाने के लिए सीनियर लोगों से पूछना होगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed