{"_id":"5cdbf242bdec22077103550b","slug":"tanushree-dutta-allegation-to-nana-patekar-in-metoo-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर ये आरोप लगाकर बॉलीवुड में मचा दिया था तहलका, अब नहीं मिल रहा इंसाफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर ये आरोप लगाकर बॉलीवुड में मचा दिया था तहलका, अब नहीं मिल रहा इंसाफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 15 May 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
tanushree dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता ने कुछ समय पहले नाना पाटेकर और गणेश आचार्य पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था । 7 महीने पहले तनुश्री ने आरोपियों के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी । अब पुलिस मामले को आगे नहीं बढ़ा पा रही है । पुलिस के अनुसार, उन्होंने तकरीबन 12 से 15 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं लेकिन किसी का भी स्टेटमेंट तनुश्री के आरोपों का समर्थन नहीं करता।
2 of 7
tanushree dutta
सीधे तौर पर कहा जाए तो गवाह अपने बयान से मुकर गए हैं । गवाहों के मुकरने से पुलिस भी तनुश्री के आरोपों को साबित करने में नाकाम साबित हो रही है । आइए जानते हैं क्या था वो मामला जिसने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था और मीटू की शुरुआत की थी ।
3 of 7
nana patekar
तनुश्री ने MeToo कैंपेन के तहत आपबीती सुनाई थी। तनुश्री ने कहा था कि इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि महिलाओं के प्रति नाना पाटेकर का व्यवहार ठीक नहीं है। वो हीरोइनों को शूटिंग सेट्स पर पीटते भी रहे हैं । तनुश्री ने साल 2008 में CINTAA में नाना पाटेकर के खिलाफ उनकी प्रोपर्टी और ख्याति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Nana Patekar
नाना पाटेकर के खिलाफ आवाज उठाने पर तनुश्री को राखी सावंत से रिप्लेस कर दिया गया था । तनुश्री ने बताया, 'नाना पाटेकर सेट पर मेरे साथ इंटीमेट सीक्वेंस करना चाहते थे । उसने मेरी बांह पकड़ी और धक्का दिया । ये सब गाने का हिस्सा नहीं था, लेकिन फिर भी उसने ये सब किया ।'
विज्ञापन
5 of 7
तनुश्री दत्ता
'इस बर्ताव के बारे में जब मैंने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को बताया तो उन्होंने साफ कह दिया कि तुम्हें नाना की बात माननी होगी ।' तनुश्री ने नाना पर ना सिर्फ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए बल्कि कुछ गुंडो के जरिए उनकी कार पर हमला करवाने की बात भी कही ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।