{"_id":"5cb2b797bdec2214046f0e64","slug":"saif-ali-khan-said-did-not-file-any-police-complaint-on-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैमूर की फोटो ले रहे मीडिया पर भड़के सैफ ने क्या सच में पुलिस बुलाई? खुद बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तैमूर की फोटो ले रहे मीडिया पर भड़के सैफ ने क्या सच में पुलिस बुलाई? खुद बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
saif, kareena, taimur
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ हो या करीना अपनी फिल्मों से ज्यादा अब तैमूर को लेकर चर्चा में रहते हैं। तैमूर जहां भी जाते हैं मीडिया और फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं। हालांकि इस वजह से सैफ और करीना को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
2 of 5
saif, kareena, taimur
- फोटो : social media
पिछले दिनों सैफ अली खान का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया जिसमें वो तैमूर को कंधे पर बैठाकर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। तभी फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया और तैमूर की फोटो खींचने लगे। सैफ ने गुस्से में वहां मौजूद फोटोग्राफर्स से कहा कि 'बस करो यार, फ्लैश लाइट से बच्चा अंधा हो जाएगा।' सैफ का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद खबरें ऐसी आईं कि सैफ ने फोटोग्राफर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
3 of 5
saif ali khan, taimur
- फोटो : social media
दरअसल, बांद्रा स्थित सैफ के अपार्टमेंट के बाहर फोटोग्राफर्स का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है। जिसकी वजह से सैफ के पड़ोसियों ने सोसाइटी के एथॉरिटीज से फोटोग्राफर्स के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद अपार्टमेंट के बाहर पुलिस को देखा गया। ऐसी खबरें आने के बाद सैफ अली खान की ओर से बयान जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saif ali khan, taimur
- फोटो : social media
सैफ ने कहा कि 'मैंने फोटोग्राफर्स के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। करीना और मैं एक शांतिपूर्ण क्षेत्र में रहते हैं। पड़ोसियों के प्रति हमारी भी कई जिम्मेदारियां होती हैं। अगर उन्हें लगता है कि इससे उन्हें परेशानी होती है तो हमें उनकी भावनाएं समझनी होंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
taimur
- फोटो : social media
सैफ आगे कहते हैं कि 'पेपराजी के साथ हमारे संबंध काफी अच्छे हैं। हमें पता है कि यह उनका काम है। साथ ही हमें यह भी समझने की जरूरत है कि बच्चे को एक सामान्य वातावरण जरूरी है। एक पिता के तौर पर यह मेरा अधिकार है कि मैं तय कर सकूं कब मुझे तैमूर के साथ पोज देना है कब नहीं। लगातार फ्लैश लाइट से तैमूर की आंखों पर असर होता है। एक सेलिब्रिटी होने के नाते मुझे पता है कि हम हमेशा अटेंशन में रहते हैं। इस बात को हम स्वीकार करते हैं लेकिन हमारे बच्चे के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।