{"_id":"5d131bc78ebc3e3c88215042","slug":"saif-ali-khan-sign-new-film-the-role-is-jp-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में फंसी उज्मा की कहानी बड़े पर्दे पर आएगी नजर, सैफ अली खान निभाएंगे अहम रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तान में फंसी उज्मा की कहानी बड़े पर्दे पर आएगी नजर, सैफ अली खान निभाएंगे अहम रोल
Wed, 26 Jun 2019 12:46 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान जो इन दिनों अपनी होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग में व्यस्त हैं । वहीं हाल ही में उन्होंने एक और फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में सैफ अली खान एक अलग ही अवतार में नज़र आएंगे। दरअसल, 'कहानी', 'कमांडो', 'एयरलिफ्ट', 'पिंक' और 'रेड' जैसी बेहतरीन फिल्में लिख चुके राइटर रितेश शाह उज्मा अहमद की कहानी लेकर आ रहे हैं।
Saif Ali Khan
- फोटो : file photo
इसी कहानी के बड़े परदे के प्रदर्शन में सैफ जेपी सिंह की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। जेपी सिंह इस कहानी के हीरो हैं। दरअसल, उज्मा एक भारतीय नागरिक हैं जो मलेशिया में रहा करती थीं। वहां उनसे एक पाकिस्तानी ने दोस्ती की और नशे की दवाइयां खिलाकर गन प्वाइंट पर उनसे शादी कर ली थी। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान ले जाया गया जहां उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
इसी वक्त थोड़ी हिम्मत जुटाकर जैसे-तैसे उज्मा ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बचाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद सुषमा स्वराज ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए उज्मा को सुरक्षित भारत वापस बुलाने की योजना बनाई। फिर उज्मा अहमद को भारत सरकार के हस्तक्षेप के माध्यम से 25 मई, 2017 को पाकिस्तान से भारत लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफ अली खान
- फोटो : samaa
पाकिस्तान में फंसी उज्मा को भारत वापस लाने में भारतीय दूतावास के उपायुक्त जेपी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन्हीं जेपी सिंह का किरदार सैफ निभाते नज़र आएंगे। वहीं उज्मा अहमद के किरदार के लिए फिल्म के निर्माता अभी खोज कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है ।
विज्ञापन
सैफ अली खान
पहले इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर करने वाले थे, जिसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने किसी और निर्देशक को लेने की बात की थी। पर अब इस बायोपिक का निर्देशन शिवम नायर ही करते नज़र आएंगे, जो इस फिल्म से पहले 'नाम शबाना' बना चुके हैं। वहीं फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी या मार्च तक शुरू होगी।