सोशल मीडिया पर स्टारकिड्स काफी मशहूर हैं। इनमें से कई सेलिब्रिटी किड्स ने अभी तक इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा है लेकिन उनके फैन फॉलोइंग की अच्छी खासी तादाद है। इसी लिस्ट में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी हैं।
पहली बार सिक्स पैक एब्स में दिखे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, साझा की शर्टलेस तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान अक्सर अपने भाई इब्राहिम के साथ की तस्वीर साझा करती रहती हैं। दोनों भाई बहन खूब मस्ती करते नजर आते हैं। अब इब्राहिम ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो शर्टलेस दिख रहे हैं।
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में इब्राहिम सिक्स पैक एब्स दिखा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्रक्रिया पर भरोसा रखें।' ऐसा पहली बार है जब इब्राहिम ने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर देखकर साफ है कि उन्होंने अपनी बॉडी के लिए काफी मेहनत की है।
View this post on Instagram
A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on
इब्राहिम अली खान फिल्मों से दूर रहकर भी खबरों में बने रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन नई तस्वीरें और वीडियोज लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में इब्राहिम ने सारा अली खान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें दोनों एक्सरसाइज करते नजर आए थे।
View this post on Instagram
A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on
इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर साझा की उसमें वो और सारा अली खान साथ में एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस तस्वीर में उनका प्यारा डॉगी भी बैठा हुआ है। जो दोनों को निहार रहा है। भाई-बहन की इस तस्वीर को यूजर्स ने बहुत पसंद किया।
View this post on Instagram
A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on