{"_id":"5c2633d1bdec2256df2764bd","slug":"saif-will-launch-his-son-ibrahim-khan-with-sridevi-daughter-khushi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की छोटी बेटी के साथ लॉन्च होंगे छोटे नवाब इब्राहिम, सैफ का सीक्रेट प्लान Leak","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की छोटी बेटी के साथ लॉन्च होंगे छोटे नवाब इब्राहिम, सैफ का सीक्रेट प्लान Leak
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
saif ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेटी सारा अली खान के बड़े परदे पर डेब्यू के बाद पटौदी के नवाब सैफ अली खान ने अब अपने बेटे इब्राहिम की हिंदी सिनेमा में एंट्री को भी हरी झंडी दे दी है। बेटी के करियर के लिए सैफ ने ज्यादा हाथ पांव नहीं मारे हैं, लेकिन अपने बेटे इब्राहिम की बड़े परदे पर लॉन्चिंग के लिए सैफ अली खान ने खुद सारा खाका तैयार किया है।
2 of 4
kushi kapoor
गौर हो कि सारा अली खान का निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ अपने बल बूते मिली और दूसरी फिल्म सिम्बा भी सारा अली खान ने रोहित शेट्टी का लगातार पीछा करके ही पाई, वहीं धर्मा प्रोडक्शंस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इब्राहिम की पहली फिल्म साल 2019 में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ होगी।
3 of 4
saif ali khan
खुशी कपूर की लॉन्चिंग की बात खुद करण जौहर जगजाहिर कर चुके हैं। लेकिनए इस फिल्म के हीरो इब्राहिम खान होंगे ये बात किसी भी तरह लीक न होए इसके लिए काफी इंतजाम किए गए हैं। इब्राहिम खान हाल के दिनों में कई बार करण जौहर से मिल चुके हैं। उनका लुक टेस्ट और उनका फोटो शूट भी हो चुका है और अब तक के सारे टेस्ट्स में इब्राहिम अली खान ने सौ में सौ नंबर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Karan Johar
इस फिल्म की स्क्त्रिस्प्ट पर करण जौहर काफी दिनों से अपनी टीम के साथ काम करते रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस की क्रिएटिव टीम ने दोनों के लिए एक लव स्टोरी फाइनल की है और इस स्क्त्रिस्प्ट पर खुशी कपूर के पिता बोनी कपूर भी रजामंदी जता चुके हैं। धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान खुद करण जौहर जल्द ही करने वाले हैं और दोनों कलाकारों की इस जोड़ी को ल़ॉन्च करने के लिए एक बड़े कार्यक्रम की भी तैयारी गुपचुप तरीके से चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।