फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोलह बरस की उम्र से ही दिलीप कुमार की दीवानी थीं सायरा बानो, आज भी उतारती हैं पति की नजर

Sun, 23 Aug 2020 02:28 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 23 Aug 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Saira Banu Birthday Know Some Unknown Facts About Actress and Husband Dilip Kumar
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : Social Media

हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकार सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था। इस साल सायरा 76 साल की होने जा रही हैं। सायरा बानो ने सिनेमाजगत में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है। सायरा ने 1966 में दिलीप कुमार से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने अपना सारा जीवन दिलीप कुमार को ही समर्पित कर दिया। पिछले कई वर्षों से तो वह दिलीप कुमार के हर दुःख सुख में साए की तरह उनके साथ रहती हैं। सायरा के जन्मदिन पर आपको बताते हैं सायरा बानो से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Saira Banu Birthday Know Some Unknown Facts About Actress and Husband Dilip Kumar
सायरा बानो और दिलीप कुमार

सायरा बानो और दिलीप कुमार किसी भी शादीशुदा जोड़े के लिए एक आइडल के समान हैं। दिलीप कुमार के यूं तो कई प्रशंसक हैं। लेकिन उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक हमेशा से उनकी पत्नी सायरा बानो रही हैं। वो बचपन से दिलीप कुमार की दीवानी थीं। सायरा महज सोलह बरस की थीं तभी से वो दिलीप कुमारी की दीवानी हो गई थीं। सायरा ने दिलीप कुमार की फिल्म 'आन' देखी थी तभी से सायरा का उनके साथ काम करने के लिए मन मचलने लगा था। जब वो लंदन से पढ़कर वापस मुंबई आईं और पहली बार शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'जंगली' की तब तो दिलीप कुमार के साथ काम करने की उनकी इच्छा और मजबूत हो गयी। साथ ही उनसे शादी करने के भी।

Saira Banu Birthday Know Some Unknown Facts About Actress and Husband Dilip Kumar
सायरा बानो

सायरा बानो दिलीप कुमार से बेहद प्यार करती हैं। दोनों उम्र के इस पड़ाव पर भी एक दूसरे के सुख- दुख के साथी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सायरा ने बताया था कि वो दिलीप साहब के साथ बिताया हर लम्हा अपना अच्छा नसीब समझती हैं जो अल्लाह ने उन्हें बक्शा है। उनके लिए एक एक पल शानदार है जो उन्होंने दिलीप कुमार के साथ बिताया है। उन्होंने कहा था कि, 'मुझे यदि एक और जिंदगी मिलती है तो मैं चाहूंगी मुझे यही जिंदगी फिर से मिले। अपनी जवानी के दिनों में दिलीप साहब के साथ बैडमिंटन खेलने में बहुत आनंद आता था। फिर साहब के साथ ड्राइव पर जाना भी हमेशा सुखद लगा। चाहे वह लॉन्ग ड्राइव हो या फिर शॉर्ट ड्राइव।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saira Banu Birthday Know Some Unknown Facts About Actress and Husband Dilip Kumar
सायरा बानो - फोटो : ANI

एक इंटरव्यू के दौरान सायरा बानो ने बताया था कि वो आज भी दिलीप कुमार की नजर उतारती हैं। उन्होंने बताया था कि, 'असल में दिलीप साहब बचपन से बेहद खूबसूरत रहे हैं। आज भी वह वैसे ही खूबसूरत हैं। उनको चाहने वाले दुनिया भर में हैं। आज भी उन्हें बहुत जल्द नजर लग जाती है। उनकी दादी और मां उनकी नजर कुछ और तरीके से उतारती थीं। क्योंकि किसी फकीर बाबा ने कहा था कि 15 साल की उम्र तक इस बच्चे को बुरी नजर से बचा के रखना। इसलिए वे उनके माथे पर राख लगा देती थीं। लेकिन मैं उनकी नजर उतारने के लिए उनका सदका करती हूं। जिसमें गरीबों को अनाज और कपड़े देने के साथ उनकी जरूरतों की कुछ और चीजें दे देती हूं।

विज्ञापन
Saira Banu Birthday Know Some Unknown Facts About Actress and Husband Dilip Kumar
सायरा बानो

गौरतलब है कि सायरा बानो अपने जमाने की मशहूर और बेहद लोकप्रिय अदाकारा रही हैं। सायरा बान ने फिल्म इंडस्ट्री को कई सारी यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने जंगली, अप्रैल फूल, पड़ोसन, झुक गया आसमान, पूरब और पश्चिम, विक्टोरिया नंबर 203, आदमी और इंसान और जमीर जैसी बहुत सी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: जोरशोर से जांच में जुटी सीबीआई, जानिए आज पूरे दिन क्या- क्या हुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed