{"_id":"5f4186a08ebc3e3d027e2d0f","slug":"sushant-singh-rajput-housekeepar-neeraj-singh-shocking-statement-says-rolled-marijuana-joints-for-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के हाउसकीफर का सनसनीखेज दावा, बोला- अभिनेता के लिए रोल की थीं 'सिगरेट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत के हाउसकीफर का सनसनीखेज दावा, बोला- अभिनेता के लिए रोल की थीं 'सिगरेट'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत के हाउसकीपर नीरज सिंह ने अभिनेता को लेकर एक सनसनीखेज बयान दिया है। नीरज के मुताबिक, सुशांत ड्रग्स की सिगरेट लिया करते थे। मौत के कुछ दिन पहले ही उसने सुशांत के लिए मारिजुआना के सिगरेट रोल किए थे।
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरज सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई बातें बताई हैं। मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में नीरज ने कहा कि सुशांत सर, रिया मैडम और अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हर हफ्ते पार्टी किया करते थे। इस दौरान वो शराब और मारिजुआना सिगरेट का सेवन भी करते थे। सैमुअल जैकब, सर के लिए सिगरेट करते थे।
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
नीरज के मुताबिक, उसने तीन दिन तक सुशांत के लिए मारिजुआना सिगरेट रोल किए थे। नीरज ने बताया कि उसने रोल की हुईं सिगरेट को केस में रख दिया था। 14 जून को सुशांत ने खुदकुशी कर ली थी। अभिनेता की मौत के बाद जब नीरज ने उस केस को चेक किया तो उसमें सिगरेट नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
नीरज ने उस रात का भी सच बताया जब रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। नीरज ने कहा, 8 जून को केशव ने रात का खाना बनाया। हम सुशांत सर और रिया मैडम को डिनर खिलाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक रिया मैडम ने मुझे फोन किया।'
विज्ञापन
5 of 6
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
नीरज ने आगे बताया कि रिया ने उसे उनका बैग पैक करने के लिए कहा। नीरज के मुताबिक, 'उस वक्त रिया मैडम काफी गुस्से में लग रही थीं। उन्होंने मुझे एक अलमारी में रखे अपने कपड़े पैक करने के लिए कहा। एक और अलमारी में भी उनके कपड़े थे लेकिन वो बोलीं कि बाद में ले जाएंगी। उसके बाद रिया मैडम अपने भाई शोविक के साथ डिनर किए बिना चली गईं। सुशांत सर कमरे में बैठे रहे। रिया मैडम के जाने के कुछ देर बाद सुशांत सर की बहन मीतू सिंह घर पर आईं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।