फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार की सेहत को लेकर भावुक हुईं सायरा बानो, बोलीं- 'मेरे कोहिनूर को दुआओं में याद रखना'

Fri, 13 Jul 2018 10:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
saira banu emotional tweet on dilip kumar health
दिलीप कुमार

पिछले कई सालों से दिलीप कुमार की तबीयत नासाज चल रही है । कई बार तो उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा । खबरों की मानें तो अब दिलीप कुमार की हालत में काफी सुधार आया है । हाल ही में दिलीप साहब फिर से चर्चा में आ गए हैं ।

saira banu emotional tweet on dilip kumar health
dilip kumar

सायरा बानो ने बीती रात यानी गुरुवार को अपने पति के लिए एक के बाद एक 4 इमोशनल ट्वीट किए । सायरा अपने पहले ट्वीट में लिखती हैं, 'साहब अब ठीक हैं और वो घर पर आराम कर रहे हैं । वो अपने फैंस से मिल रहे प्यार और संदेश के लिए आभारी हैं । शुक्रिया ।'






 

saira banu emotional tweet on dilip kumar health
shah rukh khan, dilip kumar

सायरा का दूसरा ट्वीट, 'जैसा कि आप सब जानते हैं, मैं और साहब पिछले 52 साल से अपने लाखों फैंस और शुभचिंतकों से मिलते आए हैं ।' सायरा अपने तीसरे ट्वीट में लिखती हैं, '28 जून एक ऐसा दिन था जब मैं अपने कोहिनूर के बिना एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची ।'











 

विज्ञापन
विज्ञापन
saira banu emotional tweet on dilip kumar health
dilip kumar

'मैं आसिफ फारुकी की बेटी निदा की शादी में गई थी । वहां साहब के बिना मैं अकेला महसूस कर रही थी । लेकिन दूल्हा-दुल्हन और आप जैसे फैंस से मिलकर बहुत अच्छा लगा ।' चौथा ट्वीट- 'भगवान आप सब पर अपनी नेमत बनाए रखे । आप सब मेरे कोहिनूर की अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करिएगा । दुआओं में याद रखना।'

विज्ञापन
saira banu emotional tweet on dilip kumar health
dilip kumar

बता दें कि सयरा, दिलीप साहब से 22 साल छोटी हैं और साए की तरह उनके साथ रहती हैं । वो बचपन से ही दिलीप कुमार से शादी करना चाहती थीं । बॉलीवुड में आने के बाद दिलीप कुमार ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed