{"_id":"5b939c5b867a557f714f6e6d","slug":"saira-banu-gives-dilip-kumar-health-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलीप कुमार की सेहत से जुड़ा नया अपडेट आया सामने, पत्नी सायरा बानो ने खुद दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलीप कुमार की सेहत से जुड़ा नया अपडेट आया सामने, पत्नी सायरा बानो ने खुद दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar and Saira Banu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलीप कुमार सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं उनकी पत्नी सायरा बानो उनकी सेहत से जुड़ी हर जानकारी फैंस से शेयर कर रही हैं। इस बीच दिलीप कुमार की सेहत से जुड़ा नया अपडेट आया है जिसमें उनकी सेहत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
dilip kumar
सायरा बानो ने जी न्यूज से बात करते हुए कहा - 'दिलीप साहब को सीने में इंफेक्शन की समस्या में थोड़ी राहत मिली है। अच्छे मेडीकेशन की वजह से सुधार हुआ है लेकिन अभी भी कुछ समय लगेगा। आप सभी ऐसे ही दुआ करते रहिए। सभी का शुक्रिया।' दिलीप कुमार के फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं और जल्द ही उनके डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले पीटीआई से बात करते हुए सायरा बानो ने दिलीप साहब की सेहत में सुधार की जानकारी दी थी। सायरा बानो ने कहा था - 'उनकी सेहत में पहले से सुधार है। मेडिकिल रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें निमोनिया हुआ है। जल्द ही वह ठीक हो जाएंगे।'
saira banu with dilip kumar
सायरा बानो लगातार फैंस को सोशल मीडिया पर दिलीप साहब की सेहत से जुड़ी पल पल की अपडेट दे रही हैं। बुधवार को भी सायरा बानो ने दिलीप कुमार के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी थी कि साहब सीने में इंफेक्शन के कारण असहज महसूस कर रहे थे इसलिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप सभी से उनके लिए दुआ और प्रार्थना की जरूरत है।
Saab has been admitted to Mumbai’s Lilavati Hospital as he was bit uneasy due to a chest infection. He’s recuperating. Requesting your duas and prayers. -FF
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 5, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
dilip kumar
इससे पहले अगस्त महीने में भी खराब तबीयत की वजह से दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दिलीप कुमार 95 साल के हैं। उस वक्त डिहाइड्रेशन के चलते दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में उनके कई टेस्ट किए गए थे। पिछले कुछ साल से दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं रह रही है इसी वजह से सायरा बानो साए की तरह उनके साथ रहती हैं।
विज्ञापन
dilip kumar
दिलीप कुमार आखिरी बार स्क्रीन पर साल 1998 में 'किला' फिल्म में नजर आए थे। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने लव मैरिज की थी। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल की। शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है जो तस्वीरों में साफ दिखाई देता है।