{"_id":"64a7d2c31c68868226050030","slug":"saira-banu-makes-instagram-debut-on-dilip-kumar-anniversary-pens-emotional-note-2023-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saira Banu: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर सायरा बानो का इंस्टाग्राम डेब्यू, भावुक पोस्ट से कोहिनूर को किया याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saira Banu: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर सायरा बानो का इंस्टाग्राम डेब्यू, भावुक पोस्ट से कोहिनूर को किया याद
वेटरन एक्ट्रेस सायरा बानो ने पति दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। एक्ट्रेस ने पहले पोस्ट में अपने पति और महान एक्टर रहे दिलीप कुमार की याद में दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। सायरा बानो का यह पोस्ट हमें दिलीप कुमार की विशाल प्रतिभा और फिल्म इंडस्ट्री में उनके लगभग 50 वर्ष की स्थायी विरासत पर सोचने के लिए आमंत्रित करता है। फैंस इस पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
2 of 5
सायरा बानो-दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सायरा बानो ने अपनी और दिलीप कुमार की खूबसूरत तस्वीरों के साथ उर्दू में एक शेर साझा किया है। यह शेर है, 'सुकून-ए-दिल के लिए कुछ तो एहतेमाम करूं, जरा नजर जो मिले फिर उन्हें सलाम करूं, मुझे तो होश नहीं आप मशवरा दीजिए, कहां से छेड़ूं फसाना कहां तमाम करूं।'
3 of 5
दिलीप कुमार-सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
कैप्शन में सायरा आगे लिखती हैं, 'मैं यह नोट 7 जुलाई को विशेष रूप से दुनियाभर के शुभचिंतकों और सबसे प्यारे दोस्तों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए लिख रही हूं, जिन्होंने आज तक मुझे और दिलीप साहब को बेशुमार प्यार से आबाद रखा है। मेरे कोहिनूर दिलीप कुमार साहब के लिए उनका चिरस्मरण, प्यार और सम्मान।'
सायरा बानो आगे जोड़ती हैं, 'आज भी मुझे लगता है कि वह मेरे साथ हैं, और चाहे कुछ भी हो, हम अभी भी जीवन की राह पर एक साथ चल रहे हैं, हाथ में हाथ डाले, हमारे विचारों में एक, समय के आखिर तक। दिलीप साहब मेरे जीवन में एक प्रतिष्ठित मार्गदर्शक रहे हैं, और उन सभी पीढ़ियों के लिए प्रकाश रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में आगे कदम बढ़ाया है, जिसका उदाहरण उनकी शालीन उपस्थिति और व्यक्तित्व है।'
सदाबहार एक्ट्रेस सायरा बानो ने दिवंगत पति की तारीफ में आगे लिखा, 'वह अब तक के सबसे महान एक्टर और एक महान इंसान रहे हैं, जो गरिमा के साथ विनम्रता की सच्ची तस्वीर हैं।' सायरा बानो और दिलीप कुमार की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक थी। यह कपल ऑफ स्क्रीन और ऑन स्क्रीन दोनों जगह हिट था। सायरा और दिलीप कुमार ने दुनिया, गोपी, बैराग, सगीना और महतो जैसी फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का दिल जीता था। वहीं, इन्होंने शादी के बेहतरीन पांच दशक साथ बिताए और हर सुख-दुख में एक-दूसरे का सहारा बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।