{"_id":"5c19b800bdec2256f74c41ac","slug":"saira-banu-wants-to-meet-pm-narendra-modi-desire-to-convert-dilip-kumar-old-house-into-museum","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डर के साए में जी रहे दिलीप कुमार और सायरा बानो, बोलीं- 'पीएम मोदी से मिलने दिल्ली जाऊंगी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डर के साए में जी रहे दिलीप कुमार और सायरा बानो, बोलीं- 'पीएम मोदी से मिलने दिल्ली जाऊंगी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Saini
Updated Wed, 19 Dec 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dilip kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो पर इन दिनों मुश्किल आ पड़ी है । समीर भोजवानी नाम का एक भूमाफिया उनके पुराने बंगले को हड़पने के लिए उन्हें धमकियां दे रहा है । कुछ दिन पहले ही सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की गुजारिश की थी ।
2 of 5
dilip kumar
इस बिल्डर ने दो प्लॉटों पर मालिकाना हक का दावा किया है जिन पर दिलीप कुमार का बंगला बना हुआ है । इस पर सायरा ने कहा, "अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली में उनसे मिलूंगी । मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे आगे बढ़ाऊंगी लेकिन मैं इसे आगे बढ़ाऊंगी ।" सायरा ने ये भी कहा कि वे खतरे में हैं ।
3 of 5
dilip kumar
एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए सायरा कहती हैं, 'ये देखना काफी दुख भरा है कि दिलीप साहब खुद के घर से ही बाहर रह रहे हैं । हम खतरे में हैं । 1950 के दशक से दिलीप कुमार इस घर के मालिक हैं। साल 2002 को हमें वो घर छोड़ना पड़ा क्योंकि मकान की हालत खस्ता हो चली थी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dilip kumar
'उस कॉटेज में हमारी शादी हुई, मेरी दोनों बहनें वहां रुकने आया करती थीं । वो बंगला एक लैंडमार्क था । लोग दूर-दूर से उसे देखने आते थे । सायरा ने अपने मन की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वे उस जगह पर एक म्यूजियम बनाना चाहती हैं । बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी सायरा की मदद के लिए आगे आए हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
dilip kumar
अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित जैसे तमाम सेलेब्रिटीज दिलीप साहब का हाल पूछते रहते हैं और उनसे मिलने आते रहते हैं । सायरा बोलीं 'अगर दिलीप साहब की तबीयत ठीक होती तो वे इस समस्या का सामना अकेले ही कर सकते थे ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।