जन्माष्टमी के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने फैंस के साथ ही साथ अन्य सभी को भी शुभकामनाएं दीं। जन्माष्टमी का मौका हमेशा से हिंदी फिल्मों के लिए खास रहा, चाहें बात फिल्मों की हो या फिर गानों की। इस खास मौके पर गायिका लता मंगेशकर ने भी सभी को कृष्ण जन्मदिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने बताया कि गुजरे जमाने की अभिनेत्री सायरा बानो ने उन्हें एक खास मैसेज के साथ विश किया।
सायरा बानो ने लता मंगेशकर को खास अंदाज में दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, भावुक हुईं 'स्वर कोकिला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर अभिनेता दिलीप कुमार को अपना भाई मानती हैं। इस तरह वो सायरा बानो को भाभी कहती हैं। जन्माष्टमी के मौके पर सायरा बानो ने लता मंगेशकर को शुभकामनाएं दीं और एक गाना भी भेजा जिसे सायरा बानो पर ही फिल्माया गया था।
लता मंगेशकर लिखती हैं कि 'आज मेरी भाभी समान सायरा बानो जी ने मुझे एक मैसेज भेजा जिसमें उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी की मुझे और मेरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत दिनों बाद अचानक ये गाना उनको याद आया। वो गाना मैं आप सबके साथ साझा कर रही हूं।'
Aaj meri bhabhi samaan Saira Banu ji ne mujhe ek message bheja jismein unhone Krishna Janmashtami ki mere pariwar ko Shubhkaamanayein dete hue kaha ki bahut dinon baad achanak ye gaana unko yaad aaya.wo gaana main aap sabke saath saanjha kar rahi hun. https://t.co/iN5HlC4j6X
इससे पहले लता मंगेशकर ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- 'जय श्री कृष्ण, योगेश्वर श्री कृष्ण जी के जन्मदिवस की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं।
जय श्री कृष्ण. योगेश्वर श्रीकृष्ण जी के जन्मदिवस की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएँ. https://t.co/h8A8vMazjU
लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं और हर खास मौके पर वो ट्वीट साझा करती हैं। हाल ही में राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान भी लता मंगेशकर ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी थी।
नमस्कार.कई राजाओं का ,कई पीढ़ियों का और समस्त विश्वके राम भक्तोंका सदियों से अधूरा सपना आज साकार होता दिख (cont) https://t.co/9vYy3nRylh