फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: रिया की ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, 13 तारीख को होगी अगली सुनवाई

Tue, 11 Aug 2020 04:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 11 Aug 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Supreme Court verdict on Rhea Chakraborty plea seeking the transfer of KK Singh FIR from Bihar Police to Mumbai
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput death case) के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। रिया की ओर से पैरवी करने के लिए कोर्ट में वरिष्ठ वकील श्याम दीवान मौजूद हैं वहीं बिहार सरकार का पक्ष वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह रखेंगे। सुशांत के पिता की ओर से वरिष्ठ वकील विकास सिंह और महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी करेंगे। देशभर की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है। दरअसल सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज FIR को मुंबई ट्रांसफर करने मांग की है। करीब तीन घंटे चली मैराथन सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की ट्रांसफर याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है।

Sushant Singh Rajput death case Supreme Court verdict on Rhea Chakraborty plea seeking the transfer of KK Singh FIR from Bihar Police to Mumbai
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इस मामले पर सुनवाई से एक दिन पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसे इस मामले में 'राजनीतिक एजेंडे में बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए।' बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मामले की जांच सीबीआई से कराने संबंधी अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार किया था। अब इस मामले की जांच सीबीआई के हाथ में है।

Sushant Singh Rajput death case Supreme Court verdict on Rhea Chakraborty plea seeking the transfer of KK Singh FIR from Bihar Police to Mumbai
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि बिहार पुलिस को मामले की जांच करने का कानूनी अधिकार नहीं है ऐसे में वह जांच सीबीआई को कैसे सौंप सकती है। अगर सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच सीबीआई को देता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उसमें भी मामले का क्षेत्राधिकार मुंबई का होगा, न कि पटना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Supreme Court verdict on Rhea Chakraborty plea seeking the transfer of KK Singh FIR from Bihar Police to Mumbai
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल करते हुए कहा है कि मामले में उनका गलत तरीके से मीडिया ट्रायल चलाया जा रहा है और उन्हें सुशांत सिह राजपूत की मौत का दोषी ठहराया जा रहा है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने निगेटिव पब्लिसिटी दूर करने के लिए दो निर्माता-निर्देशकों को फोन भी किया था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Supreme Court verdict on Rhea Chakraborty plea seeking the transfer of KK Singh FIR from Bihar Police to Mumbai
अभिनेता सुशांत - फोटो : अमर उजाला

सुशांत के पिता ने अपनी दलील में कहा है कि हमें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। हमें न्याय चाहिए। वहीं रिया चक्रवर्ती की तरफ से कहा गया है कि बिहार चुनाव की वजह से केस को तूम दिया जा रहा है। बता दें बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई में उनके घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed