{"_id":"609a85590a243b3ba47ad1f6","slug":"sajid-khan-reveals-to-pankaj-shukla-about-sonu-nigam-hit-album-deewana-was-made-for-wajid-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: साजिद का चौंकाने वाला खुलासा, ‘सोनू की जिंदगी बदलने वाला अलबम ‘दीवाना’ वाजिद के लिए बना था’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: साजिद का चौंकाने वाला खुलासा, ‘सोनू की जिंदगी बदलने वाला अलबम ‘दीवाना’ वाजिद के लिए बना था’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद की नई फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ (Radhe) का शीर्षक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं। इस गाने में साजिद और वाजिद ने आखिरी बार साथ काम किया है। पिछले साल अपने भाई वाजिद को खोने वाले साजिद वैसे तो फिल्म संगीत में कई गीतकार और संगीतकार तराश चुके हैं, लेकिन उनको अब भी वो दिन याद है जब दोनों ने मिलकर सोनू निगम के हिट अलबम ‘दीवाना’ के सारे गाने कंपोज किए थे। ‘अमर उजाला’ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए साजिद ने खुलासा किया कि ये अलबम दरअसल वाजिद को बतौर गायक लॉन्च करने के लिए बना था।
2 of 5
साजिद वाजिद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वाजिद खान ने अपना गायन करियर सलमान खान और गोविंदा की फिल्म ‘पार्टनर’ से साल 2008 में शुरू किया लेकिन इससे ठीक 10 साल पहले उनका सोलो अलबम बतौर गायक लॉन्च होने वाला था। साजिद बताते हैं, ‘वाजिद के लिए हमने वे सारे गाने बनाए थे। वाजिद कितना बढ़िया गाता था, ये तो आप खुद जानते हैं लेकिन उन दिनों टी सीरीज को कुछ बड़ा करना था। पहले से जिस गायक को लोग जानते हों उसके साथ बड़ा अलबम, बड़े वीडियो बनाने थे तो हमने इस अलबम की कुर्बानी दे दी। सोनू निगम इसी अलबम के बाद स्टार बने।’
3 of 5
साजिद-वाजिद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साजिद वाजिद ने संगीत की दुनिया में शुरूआत सोनू निगम की ही तरह रीमिक्स गानों से की थी। इन लोगों ने मिलकर 1996 में एक सुपरहिट गाने ‘ये कहां आ गए हम’ को रीमिक्स किया था। फिर काम चलता रहा और इस बीच सोनू निगम के दो अलबम ‘सपने की बात’ और ‘किस्मत’ के नाम से रिलीज हुए। छोटे परदे पर भी वह लोकप्रिय हो रहे थे। गुलशन कुमार की हत्या के बाद टी सीरीज भी खुद को पुनर्स्थापित करने में लगी थी और साजिद वाजिद के संगीतबद्ध किए अलबम ‘दीवाना’ ने साल 1999 में धमाल कर दिया। इस अलबम के गीतों का भी एक अलग किस्सा रहा है। यही वो साल था जब साजिद वाजिद ने हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ के गानों से खूब शोहरत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साजिद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई के ताज लैंड्सएंड होटल में हो रही इस बातचीत के बीच में सलमान खान का फोन भी आता रहता है। साजिद का सहायक उन्हें आकर बताता है कि भाई का फोन आया था। साजिद इंटरव्यू बीच में ही रोककर सलमान खान से बातें करने भी जाते हैं। लौटकर आते हैं तो बताते हैं, ‘भाई (सलमान खान) का फोन मिस नहीं कर सकते। कब से हाथ है उनका हमारे ऊपर। उन्होंने ही हमें इस इंडस्ट्री में शुरूआती सहारा दिया। ऐसा इंसान आज की दुनिया में मिलना मुश्किल है। एक बार जिस पर भरोसा कर लिया तो बस कर लिया।’
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान संग साजिद वाजिद
- फोटो : Insatagram- @thesajidwajid
साजिद-वाजिद की जोड़ी ने फिल्मों में संगीत देने का काम साल 1998 में रिलीज हुई सलमान खान की ही फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से शुरू किया था। इसी फिल्म से सलमान खान ने संगीतकार हिमेश रेशमिया को भी टीवी से निकालकर बड़े परदे पर पहुंचाया था। हिमेश ने फिल्म के दो गाने ‘ओढ़ ली चुनरिया तेरे नाम की’ और ‘तुम पर हम हैं अटके यारा दिल भी मारे झटके...’ कंपोज किए थे और तब साजिद-वाजिद के हिस्से में आया था गाना, ‘तेरी जवानी बड़ी मस्त मस्त है...’।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।