फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के जेल पहुंचते ही इस फिल्ममेकर ने उठाया बड़ा कदम, देखते रह गए टाइगर श्रॉफ

Fri, 06 Apr 2018 04:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Sajid Nadiadwala cancels Baaghi 2 success party heads to Jodhpur post Salman Khan verdict
Sajid Nadiadwala
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को पांच साल की सजा मिलने से बॉलीवुड हिल गया है। फैंस में निराशा है तो वहीं अब सलमान की जमानत पर सेशन कोर्ट 7 अप्रैल को सुनाएगा। फिलहाल जमानत पर बहस पूरी हो गई है। सलमान के जेल जाते ही फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने ऐसा फैसला लिया जिसे जानने के बाद आप भी यकी कहेंगे कि सलमान को बॉलीवुड का टाइगर यूं ही नहीं कहते।
Sajid Nadiadwala cancels Baaghi 2 success party heads to Jodhpur post Salman Khan verdict
Sajid Nadiadwala
'बागी2' फिल्म ने महज 6 दिन में 102 करोड़ की कमाई कर ली है और जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला 'बागी2' की सक्सेस पार्टी रखने वाले थे। इस बीच जैसे ही उन्हें सलमान के बारे में पता चला तो वह सब कुछ छोड़कर जोधपुर रवाना हो गए।
 
Sajid Nadiadwala cancels Baaghi 2 success party heads to Jodhpur post Salman Khan verdict
Sajid Nadiadwala
सलमान खान और साजिद की दोस्ती 22 साल पुरानी है। सलमान ने साजिद के साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है जिसमें पहली फिल्म 1996 में आई 'जीत' है। इसके बाद 1997 में जुड़वा, 2000 में हर दिल जो प्यार करेगा, 2004 में मुझसे शादी करोगी, 2006 में जान-ए-मन और 2014 में रिलीज फिल्म किक शामिल है। 'किक' से ही साजिद ने डायरेक्शन की तरफ रुख किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sajid Nadiadwala cancels Baaghi 2 success party heads to Jodhpur post Salman Khan verdict
salman khan
सलमान अभी जोधपुर की सेंट्रल जेल में हैं। उनकी जमानत पर फैसला शनिवार तक के लिए टल गया है। जोधपुर जेल में सलमान खान कैदी नंबर-106 हैं और उन्हें बैरक नंबर 2 में रखा गया है। सलमान अब तक कुल 18 दिन जोधपुर में गुजार चुके हैं। पहली बार वो 6 दिन जेल में रहे थे। इसके बाद 2007 में भी उन्हें जेल जाना पड़ा था। 
विज्ञापन
Sajid Nadiadwala cancels Baaghi 2 success party heads to Jodhpur post Salman Khan verdict
Salman Khan
मामला साल 1998 का है। उस दौरान फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की पूरी टीम शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर में थी। सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था। सलमान इस मामले के मुख्य आरोपी है जिन्हें कोर्ट ने दोषी करार दिया है तो वहीं बाकी 4 स्टार्स को संदेह के लाभ के आधार पर बरी किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed