{"_id":"5a7bd5cf4f1c1bef7b8b60e5","slug":"sakshi-tanwar-and-ram-kapoor-are-back-with-their-lip-lock-scene-in-karrle-tu-bhi-mohabbat-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल बाद राम-साक्षी लिपलॉक करते हुए कहेंगे 'कर ले तू मोहब्बत' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 साल बाद राम-साक्षी लिपलॉक करते हुए कहेंगे 'कर ले तू मोहब्बत'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
karrle tu bhi mohabbat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी की सबसे चर्चित जोड़ी राम कपूर और साक्षी तंवर 6 साल बाद एक बार फिर फैंस को चौंकाने के लिए तैयार हो चुके हैं। बता दें, जल्द ही राम कपूर अपने अगले सीरियल में साक्षी के साथ लिपलॉक करते नजर आएंगे। जी हां ALT Balaji के वेब सीरीज 'कर ले तू मोहब्बत' के सीजन 2 में ये दोनों कलाकार इंटीमेट होते दिखेंगे।
karrle tu bhi mohabbat
इससे पहले राम-साक्षी ने 6 साल पहले सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के लिए लव मेकिंग सीन शूट किया था। ये सीन अपने समय में टीवी का सबसे बोल्ड सीन था। जिसके बाद अब एक बार फिर एकता कपूर के कहने पर दोनों स्टार ने इस सीन की शूटिंग पूरी कर ली है।
karrle tu bhi mohabbat
खबरों की माने तो 'एकता कपूर सीजन 2 को बेहतर बनाना चाहती थीं। जिसके लिए उन्होंने इसमें राम-साक्षी का एक लव मेकिंग सीन भी रखा। हालांकि इस बार इस बार दोनों कलाकार इस सीन के लिए मना नहीं कर पाए और हाल ही में उन्होंने इस सीन की शूटिंग पूरी कर ली है।' हाल ही में फैंस के लिए इस सीरियल का ऑफिशियल ट्रेलर भी रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
karrle tu bhi mohabbat
हालांकि एकता कपूर की माने तो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम और साक्षी के बीच शूट करवाए गए लव मेकिंग सीन को एकता अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गलती मान रही हैं। अपने एक इंटरव्यू में एकता ने कहा, 'राम और साक्षी के बीच लव सीन दिखाना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। उस एपिसोड के बाद टीआरपी 6 से घट कर 2 पर आ गई थी।'