{"_id":"5a7d91194f1c1ba32a8b6874","slug":"sakshi-tanwar-and-ram-kapoor-karle-tu-bhi-mohabbat-season-2-official-trailer-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साक्षी और राम एक बार फिर कहेंगे 'करले तू भी मोहब्बत', सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साक्षी और राम एक बार फिर कहेंगे 'करले तू भी मोहब्बत', सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
sakshi tanwar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी की दुनिया के मशहूर कपल राम कपूर और साक्षी तंवर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। इस बार भी दोनों अपनी रोमांटिक लव स्टोरी से लोगों का दिल जीतते नजर आएंगे।
Sakshi Tanwar
एकता कपूर की वेब सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में राम कपूर साक्षी तंवर का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें मनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हुए दिख रहे हैं।
sakshi tanwar
यह एक 'मिड ऐज' लव स्टोरी है। इसमें राम कपूर केयर फ्री हैं और साक्षी काफी सुलझी और समझदार इंसान का किरदार निभा रहीं है। वैसे इसके ट्रेलर को देखकर यही लग रहा है कि यह शो पहले से ज्यादा मजेदार होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sakshi tanwar
राम कपूर और साक्षी तंवर टीवी की हिट जोड़ियों में से एक रहे हैं। 'बड़े अच्छे लगते हैं' में दोनों का रोमांस खूब चर्चा में रहा था और उनके बीच फिल्माए गए सीन भी खूब पॉपुलर हुए थे। राम कपूर 'हमशकल्स', 'कुछ कुछ लोचा है' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं वहीं साक्षी आमिर खान की फिल्म दंगल में उनकी पत्नी के किरदार में नजर आई थीं।
यहां देखें ट्रेलर
यहां देखें ट्रेलर