फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sakshi Tanwar Birthday: 49 साल की साक्षी तंवर ने नहीं की है शादी, राम कपूर के साथ किसिंग सीन देकर मचाई थी सनसनी, TRP में आ गया था उछाल

Wed, 12 Jan 2022 10:24 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 12 Jan 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Tanwar Birthday: Lesser Known Facts About kahaani ghar ghar ki actress
साक्षी तंवर - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar Birthday) का आज जन्मदिन है। साक्षी का जन्म 12 जनवरी 1973 को अलवर में हुआ था। साक्षी तंवर ने अपने लंबे एक्टिंग करियर में हर तरह के किरदार को निभाए हैं। लेकिन उन्हें एकता कपूर के टीवी सीरियल कहानी घर-घर की के लिए आज भी याद किया जाता है। इसमें उन्होंने पार्वती अग्रवाल का किरदार निभाया था, जो अपने परिवार के लिए हमेशा समर्पित रहती है। इसके अलावा साक्षी कई फिल्मों में भी नजर आई हैं।

Sakshi Tanwar Birthday: Lesser Known Facts About kahaani ghar ghar ki actress
साक्षी तंवर - फोटो : सोशल मीडिया

साक्षी ने दूरदर्शन के एक प्रोग्राम 'अलबेला सुर मेला' से 1988 में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो एकता कपूर के सीरियल 'कहानी घर-घर की' में नजर आईं। ‘कहानी घर घर की’ लगभग आठ साल तक चला। इसके अलावा उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में भी काम किया। इस शो में उन्होंने प्रिया कपूर का किरदार निभाया था।

Sakshi Tanwar Birthday: Lesser Known Facts About kahaani ghar ghar ki actress
राम कपूर और साक्षी तंवर - फोटो : सोशल मीडिया

इस सीरियल में एक सीन ऐसा शूट किया था जिसकी वजह से यह शो रातों-रात टीआरपी में ऊपर आ गया था और वह सीन राम कपूर का साक्षी का किसिंग सीन। राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच करीब 17 मिनट का सबसे लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। इस सीन के बाद राम कपूर और साक्षी तंबर दोबारा कई साल बाद लिप लॉक सीन देते हुए भी नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Tanwar Birthday: Lesser Known Facts About kahaani ghar ghar ki actress
sakshi tanwar

साक्षी ने आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' भी की थी, इसमें वे आमिर की पत्नी के किरदार में दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में भी काम किया है। साक्षी अब टीवी पर कम नजर आती हैं। साक्षी ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनकी एक बेटी है। उन्होंने 45 की उम्र में 9 महीने की बेटी को गोद लिया था। फिलहाल वे अपनी बेटी के साथ बहुत खुश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed