{"_id":"61de55560ad8b1590842b4d1","slug":"happy-birthday-arun-govil-before-ramayan-arun-govil-worked-in-television-serial-vikram-and-betal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arun Govil Birthday: 'विक्रम बेताल' के बाद 'भगवान राम' बन गए थे अरुण गोविल, फोटो के सामने लोग जलाते थे अगरबत्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arun Govil Birthday: 'विक्रम बेताल' के बाद 'भगवान राम' बन गए थे अरुण गोविल, फोटो के सामने लोग जलाते थे अगरबत्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arun Govil
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी पर भगवान राम बनकर मशहूर हुए अरुण गोविल का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 12 जनवरी 1958 को उत्तरप्रदेश के मेरठ में हुआ था। उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और 17 साल की उम्र में बिजनेस के सिलसिले में मुंबई आ गए यहां आकर उनके मन में अभिनय का जोश जागा और वे अभिनेता बन गए। शुरुआती दौर में उन्होंने कई फिल्मों में साइड हीरो का किरदार निभाया। अरुण गोविल ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।
2 of 5
arun govil, sridevi
- फोटो : social media
उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1977 में आई फिल्म पहेली से की। अरुण गोविल के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं कैसे मिला उन्हें राम का अमर किरदार। राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने 'सावन को आने दो' में पहली बार अरुण गोविल को ब्रेक दिया।'' ये फिल्म बेहद कामयाब रही लेकिन लोकप्रियता उन्हें धारावाहिक 'विक्रम और बेताल' में महाराज विक्रमादित्य के किरदार से मिली। ये धारावाहिक दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था।
3 of 5
अरुण गोविल
- फोटो : Social Media
इस सीरियल के बाद रामानंद सागर हिंदू पौराणिक कथा 'रामायण' लेकर आए। इसमें अरुण गोविल को ही उन्होंने राम के किरदार के लिए चुना। उन दिनों अरुण चेन स्मोकर थे लेकिन इस किरदार के लिए उन्हें सिगरेट छोड़नी पड़ी। रामानंद सागर का मानना था कि भगवान राम में किसी तरह के अवगुण नहीं थे ऐसे में उनका किरदार निभाने वाला शख्स भी ऐसा ही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरुण गोविल
- फोटो : सोशल मीडिया
राम का किरदार करने के बाद अरुण गोविल की जिंदगी बदल गई। लोग सार्वजनिक जगहों पर अरुण को देखते तो उनके पांव छूने लगते और आशीर्वाद मांगते। उनकी तस्वीर के सामने लोग अगरबत्ती जलाते थे। अरुण जब अपने परिवार के साथ घूमने जाते तो लोग वहां भी उनके पीछे-पीछे पहुंच जाते। लोग अपने बीमार बच्चों को डॉक्टर के पास न लेकर उनके पास लाते थे।
विज्ञापन
5 of 5
अरुण गोविल
- फोटो : सोशल मीडिया
रामायण के अलावा अरुण ने 'इतनी सी बात' 'श्रद्धांजलि' 'जियो तो ऐसे जियो' 'सावन को आने दो' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। राम का किरदार कर दर्शकों के दिल में राम बनकर बस जाने वाले अरुण ने अब खुद को अभिनय से दूर कर लिया है। हालांकि वे ट्विटर के माध्यम से फैंस के साथ जुड़े रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।