फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamil Actor Siddharth: साइना नेहवाल पर 'अश्लील टिप्पणी' के लिए अभिनेता सिद्धार्थ ने मांगी माफी, कहा- "आप हमेशा मेरी चैंपियन रहेंगी"

Wed, 12 Jan 2022 09:15 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 12 Jan 2022 09:15 AM IST
विज्ञापन
Actor Siddharth issues public apology to Saina Nehwal, Said I didn't intended to attack on you as a women, you are champion
सिद्धार्थ और साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एक ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट की आलोचना करते हुए साउथ अभिनेता सिद्धार्थ ने कुछ अश्लील टिप्पणी की, जिसकी वजह से वह लगातार ट्राेल हो रहे थे। सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रिया का सामना करने के बाद अभिनेता सिद्धार्थ ने एक स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा कि उनका मतलब किसी का अपमान करना नहीं था और उनके ट्वीट में किसी भी तरह का आक्षेप नहीं था।

Actor Siddharth issues public apology to Saina Nehwal, Said I didn't intended to attack on you as a women, you are champion
सिद्धार्थ, साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को अभिनेता ने माफीनामा जारी करते हुए लिखा, "प्रिय साइना, मैं अपने असभ्य मजाक के लिए आपसे माफी मांगना चाहता हूं, जो मैंने एक दिन पहले आपके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था। मैं आपसे कई बातों पर असहमत हो सकता हूं। लेकिन मेरी निराशा या आपका ट्वीट पढ़ने के बाद आया गुस्सा, मेरे लहजे और शब्दों को सही नहीं ठहरा सकता। ।"

Actor Siddharth issues public apology to Saina Nehwal, Said I didn't intended to attack on you as a women, you are champion
साइना नेहवाल और सिर्दाथ। - फोटो : social media

उन्होंने आगे उल्लेख किया, "अगर एक मजाक को समझाने की जरूरत पड़े, तो वह मजाक भी नहीं हो सकता। इसलिए मैं अपने मजाक के लिए आपसे माफी मांगता हूं। मुझे अपने शब्दों के चयन और हास्य पर जोर देना चाहिए था। किसी भी दुर्भावनापूर्ण इरादे से यह ट्वीट नहीं किया गया था। मैं खुद एक कट्टर नारीवादी समर्थक हूं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरे ट्वीट में कोई लिंग निहित नहीं था और निश्चित रूप से एक महिला के रूप में आप पर हमला करने का कोई इरादा नहीं था। "

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Siddharth issues public apology to Saina Nehwal, Said I didn't intended to attack on you as a women, you are champion
सिद्धार्थ और साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा, "उम्मीद है कि आप इन सारी बातों को भुलाकर मेरे इस माफीनामे को स्वीकार कर लेंगी। आप हमेशा मेरी चैंपियन रहेंगी।"

विज्ञापन
Actor Siddharth issues public apology to Saina Nehwal, Said I didn't intended to attack on you as a women, you are champion
सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभिनेता सिद्धार्थ सिनेमा का एक जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म 'रंग दे बसंती' में अहम भूमिका निभाई थी। अभिनेता इससे पहले भी अपने कई अन्य राजनीतिक बयानों की वजह से लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। पढ़िए - Tamil Actor Siddharth: साइना पर सिद्धार्थ के अश्लील कमेंट से बवाल, सितारों ने भी किया माफी नहीं मांगने पर ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed