फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaam Venky Box Office Prediction: क्या लोगों को प्रभावित कर पाएगी सलाम वेंकी? पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

Thu, 08 Dec 2022 06:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 08 Dec 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Salaam Venky Box Office Prediction know how much kajol vishal jethwa starrer film may earn on first day
सलाम वेंकी - फोटो : Social media

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार काजोल इन दिनों सिनेमाघरों में अपने कमबैक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। काजोल फिल्म 'सलाम वेंकी' के साथ पूरी दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। अपने हर किरदार को दमदार ढंग से पर्दे पर लाने वाली काजोल इस फिल्म में एक बार फिर एक मां का किरदार निभाती दिखाई देने वाली हैं।  इस फिल्म में हमें मां-बेटे के अनमोल रिश्ते की एक ऐसी कहानी देखने को मिलने वाली है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि वह लोगों की आंखों में आंसू जरूर ला देगी। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म का बजट कितना है और यह पहले दिन लगभग कितनी कमाई कर सकती है।

Salaam Venky Box Office Prediction know how much kajol vishal jethwa starrer film may earn on first day
सलाम वेंकी - फोटो : Social media

अभिनेत्री से निर्देशक बनी रेवती के निर्देशन में बनी 'सलाम वेंकी' 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसकी चर्चा जोरों पर हो रही है। बीते दिन रखी गई इसकी स्क्रीनिंग में भी इसको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ब्लाइव प्रोडक्शन तले बनी 'सलाम वेंकी' मां बेटे की एक भावुक कर देने वाली कहानी है। इस फिल्म में  काजोल और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। विशाल जहां वेंकी की भूमिका में हैं, वहीं काजोल उनकी मां सुजाता का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। 
Varun Dhawan: वरुण धवन की लोकप्रियता में लगे चार चांद, मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा अभिनेता का वैक्स स्टेच्यू   

Salaam Venky Box Office Prediction know how much kajol vishal jethwa starrer film may earn on first day
सलाम वेंकी - फोटो : insta

फिल्म के ट्रेलर को मिलते अच्छे रिस्पॉन्स के बाद फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है। 'सलाम वेंकी' के बजट की बात करें तो काजोल स्टारर इस फिल्म को लगभग 30 करोड़ के बजट में बनाया गया है। दर्शकों से मिलते रिस्पॉन्स को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन यह फिल्म तकरीबन 6 से 7 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। अब इसके असल आंकड़े देखने के लिए हमें 9 तारीख का इंतजार करना होगा कि आखिर ओपनिंग डे पर फिल्म टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन करेगी।
Jeetendra: रियलिटी शो के मंच पर जितेंद्र हुए गुस्सा? कॉमेडियन भारती सिंह से कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaam Venky Box Office Prediction know how much kajol vishal jethwa starrer film may earn on first day
सलाम वेंकी - फोटो : सोशल मीडिया

'सलाम वेंकी' युवा शतरंज खिलाड़ी कोलावेन्नू वेंकटेश की सच्ची कहानी से प्रेरित है। इसकी कहानी एक बीमार बेटे और उसकी मां के इर्द-गिर्द बुनी गई है। 'सलाम वेंकी' के जरिए दर्शकों को जिंदगी जीने का संदेश दिया गया है और बताया गया कि जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए।' 'सलाम वेंकी' का निर्देशन रेवती ने किया है और इस फिल्म में काजोल के साथ विशाल जेठवा, राजीव खंडेलवाल और आहना कुमरा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।  
Urvashi Rautela: अपने भाई की शादी में दुल्हन सी सजीं उर्वशी रौतेला, पहना 35 लाख रुपये का लहंगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed