{"_id":"631dd2ee17aac83512136d71","slug":"salaar-actor-prabhas-breaks-down-krishnam-raju-death-see-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prabhas: चाचा के निधन पर नहीं रुक रहे प्रभास के आंसू, वीडियो आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prabhas: चाचा के निधन पर नहीं रुक रहे प्रभास के आंसू, वीडियो आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 11 Sep 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रभास, चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू.वी कृष्णम राजू का रविवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब तीन बजकर 45 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। कृष्णम राजू साउथ के बड़े स्टार थे। जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं।
Trending Videos
2 of 4
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई अभिनेता और निर्माताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कृष्णम राजू प्रभास के चाचा थे। एक्टर अपने चाचा के बहुत करीब थे। इस बीच अब तक कई वीडियो और फोटोज सामने आ चुकी हैं जिसमें प्रभास सदमे में नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रभास को रोते हुए देखा जा सकता है।
एक फैन क्लब द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में प्रभास को अंतिम संस्कार में रोते और अपने आंसू पोछते हुए देखा जा सकता है। इंडस्ट्री के सूत्रों और प्रशंसकों द्वारा शेयर की गई कुछ तस्वीरों में, प्रभास अपने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में, अनुभवी अभिनेता चिरंजीवी को प्रभास को सांत्वना देते हुए और उनका हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि बाद में प्रभास आंसुओं को रोकने की कोशिश करते दिखते हैं।
4 of 4
प्रभास, कृष्णम राजू
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कृष्णम राजू 1970 और 80 के दशक में राजनीति में आने से पहले सबसे लोकप्रिय और सफल तेलुगू अभिनेताओं में से एक थे। वह दक्षिण भारत में रेबल स्टार के नाम से भी मशहूर थे। प्रभास उनके छोटे भाई दिवंगत फिल्म निर्माता उप्पलपति सूर्य नारायण राजू के बेटे हैं। प्रभास और कृष्णम राजू ने पहली बार 2009 की फिल्म बिल्ला में साथ काम किया था। कई मौकों पर प्रभास ने बताया था कि वह अपने चाचा के बहुत करीब हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।