फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar: उत्तरी अमेरिका में कमाई के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंची 'सलार', प्रभास ने अब बनाया यह नया रिकॉर्ड

Mon, 25 Dec 2023 03:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 25 Dec 2023 03:19 PM IST
विज्ञापन
Salaar on 5th at box office on Christmas in North America prabhas became first south indian star to achieve it
'सलार' - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सलार' घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। अमेरिका में प्रभास अभिनीत फिल्म का क्रेज चरम पर है। वहीं अब इस फिल्म ने पहले ही वीकएंड पर उत्तरी अमेरिकी बाजार में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।  प्रभास एकमात्र दक्षिण भारतीय अभिनेता बन गए हैं, जिनकी तीन फिल्मों ने अमेरिका में पांच मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है।

Salaar on 5th at box office on Christmas in North America prabhas became first south indian star to achieve it
'सलार' - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की फिल्म 'सलार' को उत्तरी अमेरिका में क्रिसमस की छुट्टी का फायदा मिला। उत्तरी अमेरिका में कमाई के मामले में 'सलार' ने शीर्ष 10 में जगह बनाई। तेलुगु भाषा की एक्शन फिल्म 'सलार: पार्ट 1-सीजफायर' ने केवल 802 थिएटरों से 5.5 मिलियन डॉलर कमाए। 'सलार' ने उत्तरी अमेरिका में 5वां स्थान प्राप्त किया। शीर्ष 10 में एक अन्य भारतीय फिल्म यानी हिंदी भाषा की 'डंकी' शामिल थी, जिसने 686 स्थानों से 2.7 मिलियन डॉलर कमाए। शीर्ष 10 में दो जापानी फिल्में 'गॉडजिला माइनस वन' और 'द बॉय एंड द हेरॉन' भी शामिल हैं।
Main Atal Hoon: निर्माताओं ने दिया दर्शकों को खास तोहफा, 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'देश पहले' हुआ रिलीज

Salaar on 5th at box office on Christmas in North America prabhas became first south indian star to achieve it
'सलार' - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीमियर के लिए 'सलार' की प्री-सेल 2.5 मिलियन डॉलर से अधिक थी, जो इस साल किसी भी फिल्म के लिए सबसे बड़ी बिक्री थी। रिलीज के महज तीन दिनों में ही फिल्म ने अमेरिका में पांच मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ प्रभास संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में तीन पांच मिलियन की कमाई करने वाले पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता बन गए हैं। 'सलार' से पहले 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' प्रभास की दो अन्य फिल्में हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र में पांच मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है।
Ranbir-Alia: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने क्रिसमस पर फैंस को दिया खास तोहफा, पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar on 5th at box office on Christmas in North America prabhas became first south indian star to achieve it
'सलार' - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी और 'आरआरआर' के अलावा 'सलार' यूएस में पांच मिलियन डॉलर क्लब में प्रवेश करने वाली चौथी तेलुगु फिल्म भी है। 'सलार' के साथ प्रभास ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है। 'सलार' ने भारत में सभी भाषाओं में 211 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 243.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बॉक्स ऑफिस व्यवसाय में तेलुगु बाजार का प्रमुख योगदान रहा है। प्रभास अभिनीत फिल्म के लिए हिंदी बाजार में भी अच्छा रुझान दिखा है, तीन दिन का कलेक्शन 53.86 करोड़ रहा।
Fighter New Poster: फिल्म फाइटर के रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने मूवी का नया पोस्टर किया जारी

विज्ञापन
Salaar on 5th at box office on Christmas in North America prabhas became first south indian star to achieve it
'सलार' - फोटो : सोशल मीडिया

'सलार' का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। 'सलार' प्रभास और प्रशांत नील के बीच पहला सहयोग भी है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, श्रुति हासन, टीनू आनंद, ब्रह्माजी, ईश्वरी राव और कई अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के लिए संगीत रवि बसरूर ने तैयार किया है। यह फिल्म तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, हिंदी और यहां तक कि अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में 22 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई। वहीं बात करें प्रभास की आने वाली फिल्म के बारे में तो वे अगली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई देंगे। फिल्म में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण , दिशा पटानी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज, अनन्या पांडे-विक्रांत मैसी का चलेगा जादू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed