फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स ने बदला चुलबुल पांडे की फाइटिंग का अंदाज, सलमान की फिटनेस के खोल दिए सारे राज

Sun, 22 Dec 2019 11:30 AM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 22 Dec 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
salamn khan trainer rakesh yadav talk about his fitness
salman khan - फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा के कई अभिनेताओं को पर्दे पर एक्शन सीन फिल्माने में मदद करने वाले ट्रेनर राकेश यादव ने अब सलमान खान को फिट करने का जिम्मा उठाया है। सलमान के उत्साह से राकेश बहुत खुश हैं। 
salamn khan trainer rakesh yadav talk about his fitness
Surbhi Jyoti and Salman Khan - फोटो : instagram
दोनों की मुलाकात के बारे में पूछने पर राकेश कहते हैं, 'सलमान सर अंधेरी में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहां एक एक्शन सीन शूट करना था। वह सोच रहे थे कि मैं कर लूंगा लेकिन उनसे हो ही नहीं रहा था। फिर मेरे एक दोस्त ने मेरा परिचय सलमान से कराया।' इसलिए राकेश की मार्शल आर्ट का कौशल सलमान को भा गया और तब से वह राकेश से ट्रेनिंग लेने लगे।
salamn khan trainer rakesh yadav talk about his fitness
Salman Khan - फोटो : amar ujala
इससे पहले राकेश आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडिस, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, डेजी शाह जैसे कई सितारों के साथ काम कर चुके हैं। राकेश आगे कहते हैं, 'सलमान सर बहुत ही विनम्र हैं। सब चीजें आसानी से हो जाती हैं क्योंकि वो सीखना चाहते हैं। शुरुआत में मेरी झिझक की वजह से थोड़ी मुश्किलें हुई थीं लेकिन जल्द ही सब ठीक हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
salamn khan trainer rakesh yadav talk about his fitness
rakesh yadav - फोटो : amar ujala
सलमान की चुस्ती-फुर्ती और व्यायाम करने के तरीके ने राकेश समेत कइयों को चौंकाया है। राकेश ने बताया, 'वह एक अच्छे विद्यार्थी हैं और कभी हार नहीं मानते हैं। वह एक-दो घंटे के लिए कार्डिओ से शुरू करते हैं और फिर लातें मारते हैं। लेकिन वह कभी बेकार नहीं बैठते। मैं जब भी उन्हें सिखाने के लिए पहुंचा हूं, मैंने उन्हें कभी खाली बैठे हुए नहीं देखा।'
विज्ञापन
salamn khan trainer rakesh yadav talk about his fitness
rakesh yadav - फोटो : amar ujala
राकेश आगे कहते हैं, 'जब वह अपनी फिल्मों के प्रमोशन में बहुत व्यस्त रहते हैं, तब भी वह अपनी कसरत करना नहीं छोड़ते। ऐसे में वह घर पर ही कसरत करना पसंद करते हैं। मैं उन्हें फिल्म सुल्तान के वक्त से सिखा रहा हूं। और मैंने उन्हें अब तक मार्शल आर्ट्स की कई तकनीकें सिखाई हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed