फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salim Khan: एक शाम कुछ ऐसे टूट गई थी 11 साल पुरानी सलीम-जावेद की जोड़ी, यहां जानें क्या थी वजह

Thu, 24 Nov 2022 07:20 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Nov 2022 07:20 AM IST
विज्ञापन
Salim Khan Birthday know How salman khan father and Javed Akhtar Got Separated After 11 years of friendship
जावेद अख्तर, सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी जगत में ऐसी कई जोड़िया हैं, जो वर्षों से एक साथ काम कर रही हैं। ऐसे ही एक जोड़ी 70 के दशक में भी थी, जिसने 11 साल तक एक साथ काम किया और शोले, जंजीर, डॉन समेत 23 बेहतरीन फिल्मों को लिखा। यह जोड़ी जब भी साथ आई, स्क्रीन पर जबरदस्त कहानी लेकर आई। इनकी कहानी देख थिएटर भी तालियों से गूंज उठते, लेकिन अचानक ही एक दिन ये जोड़ी टूट गई। ये जोड़ी थी सलीम खान और जावेद अख्तर की, जिन्होंने अपनी बेहतरीन कहानी से कई फिल्मों को अमर बना दिया। आज सलीम खान के 87वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको इस जोड़ी के टूटने के पीछे के कारण का बताने जा रहे हैं।

Salim Khan Birthday know How salman khan father and Javed Akhtar Got Separated After 11 years of friendship
जावेद अख्तर, सलीम खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी को उस जमाने में सफलता की गारंटी माना जाता था। दर्शकों का कुछ वर्ग ऐसा था, जो दोनों का नाम सुनकर ही फिल्म देखने के लिए पहुंच जाता था। लेकिन एक शाम को जावेद अख्तर और सलीम खान की ये जोड़ी हमेशा के लिए अलग हो गई। सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक शाम को वह कुछ काम कर रहे थे। इतने ही जावेद वहां आए और उन्होंने कहा कि वे अलग होना चाहते हैं। ये सुनकर सलीम को धक्का लगा और वह समझ नहीं पाए कि जावेद ऐसा क्यों कह रहे हैं।

Amitabh Bachchan: जब देर रात घर पहुंचने पर बाबूजी ने पूछा 'क्या कर रहे हो?', अमिताभ ने सुनाया पूरा किस्सा

Salim Khan Birthday know How salman khan father and Javed Akhtar Got Separated After 11 years of friendship
जावेद अख्तर, सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद सलीम खान ने उनसे सवाल किया कि आपने यह बात पांच मिनट पहले तो सोची नहीं होगी। इस पर जावेद ने जवाब दिया कि वह एक अरसे से इस पर विचार कर रहे थे। ये बात सुनने के बाद सलीम अपनी गाड़ी की ओर जाने लगे, इतने ही जावेद भी उनके पीछे आ गए। इस पर सलीम खान ने कहा कि मैं खुद अपना ख्याल रख सकता हूं और वहां से चले गए। वहीं, जावेद अख्तर के साथ अपना रिश्ता टूटने पर सलीम खान ने कहा था, 'हर डब्बे पर एक्सपायरी लिखी होती है, शायद इस रिश्ते की भी डेट लिखी हुई थी।'

Blurr: तापसी पन्नू की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर, यहां पढ़िए रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Salim Khan Birthday know How salman khan father and Javed Akhtar Got Separated After 11 years of friendship
जावेद अख्तर, सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, जावेद अख्तर ने दोनों के अलग होने को लेकर भी बात की थी। जावेद ने कहा था कि हमने 11 साल साथ काम किया, जो आसान नहीं होता। उसके लिए रेपो, मेंटल अंडरस्टैंडिंग, इमोशनल अंडरस्टैंडिंग और ट्रस्ट की जरूरत होती है। हम जब साथ काम करते थे तो कई बार ऐसा हुआ कि उन्होंने बात शुरू की कि ऐसा करते हैं और मैं समझ गया, ऐसे ही वो भी मेरी बातों को समझ जाते थे। लेकिन धीरे-धीरे हम दोनों मेंटली दूर होने लगे और जो रेपो था वो नहीं रहा। हम दोनों अलग तरह से बदले, हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं था और फिर हम अलग हो गए।

Akshaye Khanna: दृश्यम 2 ही नहीं इन किरदारों से भी वाहवाही बटोर चुके हैं अक्षय, फैंस हो गए थे अभिनय के मुरीद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed