सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान की जवानी की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है। इस तस्वीर को लोग खूब लाइक कर रहे हैं। दरअसल ये तस्वीर 50 के दशक की है जब सलीम खान फिल्मों में आने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उस दौर में उन्हें एक फिल्म ऑफर हुई थी, जिसका नाम था 'बाजीराव'। ये फिल्म मराठी लेखक-निर्देशक विष्णम बेडेकर ने उन्हें पेश की थी। सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात खुलासा किया था।
{"_id":"5b6b1a6b4f1c1b8d6e8b4c35","slug":"salim-khan-was-the-first-choice-for-bajirao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के पिता सलीम खान को बनना था 'बाजीराव', महंगाई की मार से मर गई फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के पिता सलीम खान को बनना था 'बाजीराव', महंगाई की मार से मर गई फिल्म
सुनीता कपूर, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
सलीम खान और सलमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलीम खान
उन्होंने बताया था कि विष्णम ने जब मुझे फिल्म ऑफर की तब मैं फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं कर रहा था। चूंकि उनकी फिल्म के हीरो को अपने सिर के बाल सफाचट करवाने पड़ते, इसलिए कोई भी बड़ा एक्टर 'बाजीराव' का किरदार निभाने को तैयार नहीं था। मैं न्यूकमर था और मेरे लिए ये एक बड़ा ब्रेक था।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
saleem khan
मैं विष्णम के वरली स्थित घर पहुंच गया। उन्होंने मुझे पसंद कर लिया और लीड रोल दे दिया। लेकिन इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग पूरी नहीं हो पाई और न ही लीड एक्ट्रेस मिल पाई। फिर पीरियड फिल्म होने के चलते ये एक महंगी फिल्म बननी थी। ऐसे में एक नए कलाकार के साथ रिस्क उठाना निर्माता को भारी पड़ सकता था। आखिरकार विष्णम ने 'बाजीराव' बनाने से अपने कदम वापस खींच लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
saleem khan and salman khan
और किस्मत देखिए भविष्य में ये रोल सलीम खान के बेटे सलमान खान को भी मिला, लेकिन दोनों ही ये किरदार नहीं निभा पाए। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने बयान दिया था कि संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' में उन्हें साइन करना चाहते थे लेकिन फिर उनके लिए खिलजी और 'बाजीराव' न मिल पाने की वजह से वो उन्हें नहीं ले पाए और उनकी जगह ये रोल दीपिका पादुकोण को दिया गया।
विज्ञापन
ranveer and deepika
हालांकि ये सभी जानते हैं कि भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में वो ऐश्वर्या राय और सलमान खान को कास्ट करना चाहते थे। उन दिनों दोनों बेहद करीब थे। लेकिन जब 'बाजीराव' बनाने का वक्त आया तब तक इन दोनों एक्टरों के बीच दूरियां आ चुकी थीं। फिर बाद में भंसाली ने ये फिल्म दीपिका और रणवीर के साथ बनाई।