आलिया भट्ट के पहले पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'प्राडा' पर बीते दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि आलिया का गाना पाकिस्तान के वाइटल साइन के गाने 'गोरे रंग का जमाना' से मिलता-जुलता है। आलिया के बाद अब भारतीय संगीतकार और सिंगर सलीम मर्चेंट पर भी एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाना चुराने का आरोप लगाया है।
सलीम के गाने पर चोरी का आरोप और निक जोनस के जन्मदिन सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
हिंदी और बांग्ला सिनेमा के मशहूर फिल्म एडिटर संजीब कुमार दत्ता का निधन हो गया है। हिंदी की तमाम चर्चित फिल्मों जैसे इकबाल, तीन दीवारें, एक हसीना थी और 8x10 तस्वीर का संपादन करने वाले संजीब की असामयिक मृत्यु के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। लेकिन, फिल्म निर्देशक अश्विनी चौधरी ने अपनी फेसबुक वॉल पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक अच्छा संपादक और एक महान व्यक्तित्व का धनी बताया है।
मशहूर फिल्म एडिटर संजीब दत्ता का निधन, रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी के लिए मिला था स्क्रीन अवॉर्ड
संजय दत्त पहली बार पत्नी मान्यता के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस दौरान शो में उनकी आने वाली फिल्म 'प्रस्थानम' की स्टार कास्ट भी नजर आई। शो के दौरान संजय दत्त और मान्यता ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। शो में संजय दत्त ने बताया कि एक बार उन्हें डाकुओं ने किडनैप करने की कोशिश की थी।
डाकुओं ने की थी संजय दत्त को किडनैप करने की कोशिश, रूपा डाकू से ऐसे हुआ था सामना
इमरान हाशमी इन दिनों अमिताभ बच्चन के साथ 'चेहरे' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के पहले दिन से ही ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के सेट से अमिताभ और इमरान की तमाम तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। बीते दिनों फिल्म से जुड़े अभिनेता रघुबीर यादव का जबरजस्त लुक भी सामने आया था। बॉलीवुड में कम फिल्में करने वाले इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखना बहुत मुश्किल चुनौती है। इसलिए अगर कोई अभिनेता कहता है कि वह असुरक्षित व्यक्ति नहीं है तो वह झूठ बोलता है।
इमरान हाशमी ने खोली बॉलीवुड की पोल, बोले- घर चलाने के लिए किया ऐसी फिल्मों में काम
जब प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्ड तब 8 साल के थे निक जोनस, बर्थडे पर जानिए 10 अनसुनी बातें