{"_id":"5d08ad7b8ebc3e0a0a1846a6","slug":"salman-khan-aishwarya-rai-ajay-devgn-film-hum-dil-de-chuke-sanam-completes-20-years-5-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान-ऐश्वर्या की फिल्मी लवस्टोरी ने पूरे किए 20 साल, जानिए फिल्म से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान-ऐश्वर्या की फिल्मी लवस्टोरी ने पूरे किए 20 साल, जानिए फिल्म से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें
सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बहुचर्चित फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म 18 जून, 1999 को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन का लव ट्रांयगल था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म से जुड़े 5 दिलचस्प बातें आपको बताते हैं।
2 of 6
hum dil de chuke sanam
- फोटो : file photo
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक दिसंबर 1997 में स्क्रीन न्यूजपेपर में इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म के नाम से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था। ऐश्वर्या ने इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म का नाम पहले 'दिल तो हमने दे दिया सनम' था। बाद में इसका नाम 'हम दिल दे चुके सनम' रखा गया।
3 of 6
hum dil de chuke sanam
- फोटो : file photo
फिल्म के मेकिंग वीडियो में संजय लीला भंसाली ने फिल्म के ऐश्वर्या के सुसाइड सीन के बारे में जिक्र किया है। संजय ने वीडियो में बताया कि ऐश्वर्या नंदिनी के किरदार में इतनी खो गई थी कि बिना ग्लिसरीन के ही उनकी आंखे नम हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Sanjay Leela Bhansali
- फोटो : file photo
'हम दिल दे चुके सनम' ( Hum Dil De Chuke Sanam) फिल्म की शूटिंग से पहले संजय लीला भंसाली गुजरात रिसर्च के लिए गए थे। भंसाली के साथ फिल्म के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई और म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार थे। वह चाहते थे कि वह भुज और कच्छ के संस्कृति को करीब से देखें और उसे स्क्रीन पर उतारे। 90 के दशक में यह ऐसी पहली फिल्म थी जिसके लिए डायरेक्टर ने इतना रिसर्च काम किया था। इस तरह का रिसर्च काम केवल पीरियड फिल्म के लिए किया जाता था।
विज्ञापन
5 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : file photo
संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म में सलमान खान के साथ दूसरी बार काम किया था। इससे पहले दोनों ने खामोशी- 'द म्यूजिकल ड्रामा' फिल्म में साथ काम किया था। फिल्म के मेकिंग वीडियो में भंसाली ने कहा था- 'सलमान और मैं एक खास रिलेशनशिप शेयर करते हैं। फिल्म में जिस किरदार की जरूरत थी सलमान की पर्सनालिटी में मुझे वो किरदार एक दम सटीक लगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।