फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉप 100 कमाई करने वाली हस्तियों में शामिल हुए अक्षय और सलमान, आमिर और शाहरुख का नाम गायब

Tue, 17 Jul 2018 01:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Akshay Kumar among Forbes highest paid actors in world
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाली 100 हस्तियों की सूची में शामिल है। इस सूची में अक्षय 76वें और सलमान 82वें स्थान पर हैं। जानकर हैरानी होगी कि सूची से मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का नाम गायब है।
Salman Khan Akshay Kumar among Forbes highest paid actors in world
सलमान खान
लेकिन सलमान और अक्षय इस सूची में अपना नाम शामिल करवाने में कामयाब रहे हैं। इस सूची में अमेरिकी मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर ने टॉप पोजिशन हासिल किया है।फोर्ब्स ने कहा कि 50 साल के एक्टर अक्षय कुमार ने इस साल 4.05 करोड़ डॉलर यानी कि लगभग 307 करोड़ रुपए की कमाई की है। 
 

 
Salman Khan Akshay Kumar among Forbes highest paid actors in world
akshay kumar
अक्षय कुमार ने ‘टॉयलेट, एक प्रेम कथा’ और ‘पैडमैन’ जैसी हिट फिल्में दी और करीब 20 अलग-अलग ब्रैंड का भी प्रचार कर इस दौरान मोटी कमाई की। इसके अलावा सलमान खान ने इस साल 3.77 करोड़ डॉलर यानी कि लगभग 257 करोड़ रुपए की कमाई की है और इसी वजह से दोनों एक्टर्स का नाम फोर्ब्स की वर्ष 2018 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हस्तियों में शामिल हुआ है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Akshay Kumar among Forbes highest paid actors in world
इस सूची में अभिनेता जॉर्ज क्लूनी दूसरे नंबर पर और टीवी स्टार एवं महिला उद्योगपति काइली जेनर तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा सूची में फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (10), पॉप स्टार कैटी पेरी (19), टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (23) स्थान पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed