इन दिनों संजय लीला भंसाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। दीपिका जहां पद्मावती का रोल निभा रही हैं वहीं रणवीर विलेन अलाउद्दीन खिलजी के रोल में नजर आएंगे।
जब ऐश ने डायरेक्टर से कहा था, 'विलेन का रोल सलमान करेगा तो ही मैं फिल्म करूंगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भंसाली अपनी इस फिल्म के लिए सलमान खान और ऐश्वर्या राय को कास्ट करना चाहते थे। ऐश और सलमान ने फिल्म के लिए हां भी कह दी थी।
पढ़ें- B'Day Spl: कभी गाड़ियां धोते थे रणदीप हुड्डा, अब हैं 5 घोड़ों के मालिक और लेते हैं 6 करोड़ रुपए फीस
लेकिन ऐश्वर्या की एक शर्त की वजह से भंसाली ने इन दोनों के साथ काम नहीं किया। ये उस समय की बात है जब सलमान और ऐश्वर्या के रिश्तों में खटास आ चुकी थी। ऐश्वर्या चाहती थीं कि सलमान खान, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएं।
पढ़ें- मुमताज के प्यार में पड़ दारा सिंह ने उठाया था ये कदम, B ग्रडे फिल्म के लिए लेते थे 4 लाख रुपए
क्योंकि ये एक विलेन का किरदार है जिसे अब रणवीर सिंह निभा रहे हैं। ऐश्वर्या का कहना था कि इससे उनका और सलमान का कोई भी सीन साथ में नहीं होगा। ऐश की ये शर्त सुनकर सलमान भी हैरान रह गए और उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।
ऐश की इस शर्त से सारी बात बिगड़ गई और ऐश-सलमान की जोड़ी दोबारा कभी नहीं बन पाई। अब इस फिल्म में दीपिका और रणवीर सिंह का कोई भी शॉट साथ में नहीं है। पद्मावती के पति का किरदार शाहिद कपूर निभा रहे हैं।