फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3: सलमान खान और कटरीना की 'टाइगर 3' को मिला यूए सर्टिफिकेट, रनटाइम भी आया सामने

Fri, 27 Oct 2023 11:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 27 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
salman khan and katrina kaif film tiger 3 gets UA certificate with 2 hours 33 minutes runtime as per reports
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर फिल्मों में से एक है। सलमान खान और कटरीना कैफ एक बार फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म का दमदार एक्शन से भरपूर ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ा दिया है। अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं।

salman khan and katrina kaif film tiger 3 gets UA certificate with 2 hours 33 minutes runtime as per reports
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को दो घंटे और 33 मिनट के रन टाइम के साथ सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिला है। साथ ही यह फिल्म इस दिवाली यानी 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है, जिससे प्रशंसकों को एडवांस बुकिंग करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पांच नवंबर 2023 से शुरू होगी।
Raj Kundra: राज कुंद्रा को जेल में किया गया था निर्वस्त्र, अनुभव साझा कर बोले- मुझे बहुत अपमानित महसूस हुआ

salman khan and katrina kaif film tiger 3 gets UA certificate with 2 hours 33 minutes runtime as per reports
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर में बाइक पर सवार टाइगर की एंट्री होती है और वह धमाका कर देते हैं। पिछली दोनों पार्ट में टाइगर को देश की खातिर लड़ते हुए देखा था, लेकिन इस ट्रेलर ने यह सवाल खड़ा दिया है कि क्या टाइगर इस बार देश के लिए लड़ेगा या अपने परिवार के लिए। कुछ दिन पहले ‘टाइगर का मैसेज’ के नाम से एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमे ऐसे ही सवाल उठ रहे थे कि टाइगर देशभक्त है या गद्दार। टाइगर देशवासियों से अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा था।
Javed Akhtar: 'दर्द-ए-डिस्को' गीत के लिए अर्थहीन बोल चाहती थीं फराह खान, जावेद अख्तर बोले- बेतुकी थी यह स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan and katrina kaif film tiger 3 gets UA certificate with 2 hours 33 minutes runtime as per reports
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके अलावा फिल्म से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि इसकी स्क्रीनिंग के साथ शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का टीजर भी जोड़ा जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'डंकी' भी साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और इसे बड़े दर्शकों तक पहुंचाने के लिए 'टाइगर 3' की रिलीज के साथ इसके टीजर को जोड़ने का फैसला किया गया है।
Dream Girl 2: पूजा का किरदार निभाकर आयुष्मान खुराना के बचपन की यादें हुईं ताजा, 'चाची 420' को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
salman khan and katrina kaif film tiger 3 gets UA certificate with 2 hours 33 minutes runtime as per reports
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'टाइगर 3' में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर 3' सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में सलमान और कटरीना छह साल के बाद एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।
Prasad Bidapa: फैशन कंसलटेंट प्रसाद बिदापा के बेटे एडम बेंगलुरु में गिरफ्तार, नशे में गाड़ी चलाने का है आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed